Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में पहाड़ पर चढ़ाई करते समय गायब हो गया था पर्वतारोही, 22 साल बाद मिला सुराग तो हुआ ये खुलासा

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 01:25 PM (IST)

    अमेरिका के पेरू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि पेरू में एक शख्स पहाड़ की चढ़ाई कर रहा था तभी ज्यादा बर्फ होने के कारण उसका पैर फंस गया और वो आगे चढ़ाई नहीं कर पाया। अब 22 साल बाद शख्स का पासपोर्ट पुलिस को मिला पासपोर्ट से पुलिस को शव की तलाश करने में मदद मिली।

    Hero Image
    22 साल बाद मिला पर्वतारोही का शव (फाइल फोटो)

    एजेंसी, पेरू। अमेरिका के पेरू में एक शख्स 22 साल पहले बर्फीली चोटी पर चढ़ते समय गायब हो गया था। फिर जलवायु परिवर्तन के कारण बर्फ पिघली और शख्स की तलाश की गई। शख्स की उम्र 59 साल बताई जा रही है, और नाम विलियम स्टैम्पफल बताया जा रहा है। जून 2002 में विलियम स्टैम्पफल के लापता होने की सूचना मिली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि जून 2002 में 59 साल की उम्र में विलियम स्टैम्पफल के लापता होने की सूचना मिली थी, जब 6,700 मीटर (22,000 फीट) से अधिक ऊंचे हुस्करन पर्वत पर हिमस्खलन के कारण उनका पैर दब गया था। शख्स की तलाश के लिए बचाव प्रयास ने पूरी कोशिश की।

    इस तरह की गई छानबीन

    पेरू पुलिस ने इस घटना की जांच की और घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब उसका शव एंडीज के कॉर्डिलेरा ब्लैंका रेंज पर बर्फ पिघलने के बाद मिला है। 22 साल बाद शख्स का शव वहां से मिला है। पेरू पुलिस ने बताया, टैम्पफ्ल का शरीर, साथ ही उसके कपड़े, उसके जूते मिले। वहीं तलाश के दौरान शख्स का पासपोर्ट भी मिला जिससे पुलिस को शव की पहचान करने में मदद मिली।

    क्या है इस पहाड़ की खासियत?

    पूर्वोत्तर पेरू के पहाड़ की खासियत ये है कि यहां हुस्करन और कैशन जैसी बर्फीली चोटियां हैं और दुनिया भर के पर्वतारोहियों को पसंद है, अक्सर लोग यहां चढ़ाई करने आते रहते हैं। एक अन्य मामले में मई में एक इजरायली यात्री का शव उसके गायब होने के लगभग एक महीने बाद वहां पाया गया था।

    यह भी पढ़ें: 'रूस शब्द सुनते ही..' मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले PM मोदी, बताया- तीसरे टर्म में क्या हैं सरकार के तीन बड़े लक्ष्य

    यह भी पढ़ें: लोनावला, खंडाला से हटके इस बार महाराष्ट्र की इन जगहों को करें Monsoon में एक्सप्लोर