Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें आखिर क्यों अमेरिका के भारतवंशी दंपति ने बिहार-झारखंड को दिए एक करोड़ रुपये

    By Pooja SinghEdited By:
    Updated: Tue, 30 Mar 2021 02:16 PM (IST)

    अमेरिका के एक भारतवंशी दंपति ने बिहार और झारखंड के ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा का दान दिया है। यह जानकारी बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीजेएएनए) ने दी है।

    Hero Image
    अमेरिका के भारतवंशी दंपति ने बिहार-झारखंड को दिए एक करोड़ रुपये

    वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के एक भारतवंशी दंपति ने बिहार और झारखंड के ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा का दान दिया है। यह जानकारी बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीजेएएनए) ने दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के रमेश और उनकी पत्नी कल्पना भाटिया ने यह दान देने की घोषणा की है। दान की गई राशि उपरोक्त संस्था और प्रवासी एल्यूमिनी नि:शुल्क (प्रान) की संयुक्त रूप से दोनों प्रदेशों के देहात क्षेत्र में चल रही योजनाओं में खर्च किया जाएगा।

    प्रान अमेरिका में काम करने वाले भारतवंशी डाक्टरों की संस्था है। यह संस्था बिहार और झारखंड में ऐसे स्थानों पर काम कर रही है, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति कमजोर है। प्रान ने रांची में एक क्लीनिक खोला हुआ है। यहां मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। बीएजेएएनए के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने बताया कि दान में दी गई राशि से संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यो को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। दान देने वाले रमेश भाटिया एनआइए, पटना से हैं और टेक्सास में सफलता से व्यापार चला रहे हैं।