विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US News: भारत को 31 प्रीडेटर ड्रोन बेचेगा अमेरिका, रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने दी बिक्री की मंजूरी

Published: Thu, 01 Feb 2024 10:51 PM (IST)

अमेरिकी रक्षा एजेंसी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका-भारत के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने ...और पढ़ें

US News: भारत को 31 प्रीडेटर ड्रोन बेचेगा अमेरिका (File Photo)
US News: भारत को 31 प्रीडेटर ड्रोन बेचेगा अमेरिका (File Photo)

पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिका ने गुरुवार को भारत को 3.99 अरब डालर की अनुमानित लागत वाली 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन की बिक्री को मंजूरी दे दी है। एक अमेरिकी रक्षा एजेंसी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। प्रस्तावित मेगा ड्रोन सौदे की घोषणा जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दौरान की गई थी।

रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने कहा कि विदेश विभाग ने एमक्यू-9बी रिमोटली पायलटेड विमान और संबंधित उपकरणों की भारत सरकार को संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी देने का निर्णय लिया है। एजेंसी ने कहा कि उसने गुरुवार को कांग्रेस को इस संभावित बिक्री के बारे में सूचित करते हुए आवश्यक प्रमाणीकरण दे दिया है।

यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका-भारत के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने और एक प्रमुख रक्षा भागीदार की सुरक्षा में सुधार करने में मदद कर अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों का समर्थन करेगी। जो हिंद-प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण ताकत है।

प्रस्तावित बिक्री से समुद्री मार्गों पर मानवरहित निगरानी और टोही गश्त को सक्षम करके वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने की भारत की क्षमता में सुधार होगा। सौदे के तहत भारत को 31 हाई एल्टीट्यूड लांग एंड्योरेंस यूएवी मिलेंगे, जिनमें से नौसेना को 15 सीगार्जियन, जबकि सेना और वायु सेना को आठ-आठ स्काईगार्जियन वाले वर्जन उपलब्ध कराए जाएंगे।