Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    USA: अमेरिका इस वर्ष 10 लाख भारतीयों को देगा वीजा, लोकप्रिय एच-1बी व एल Visa भी शामिल

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 11:06 PM (IST)

    लू ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन इन गर्मियों में कालेज शुरू होने से पूर्व वीजा जारी करने के प्रति प्रतिबद्ध है। अमेरिकी राजनायिक लू ने बताया कि हम उन आवेदकों के लिए घरेलू वीजा नवीनीकरण को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

    Hero Image
    भारतीय पेशवरों में लोकप्रिय एच-1बी व एल वीजा शामिल -अमेरिकी वीजा का इंतजार कर रहे भारतीयों को मिलेगी राहत

    वाशिंगटन, पीटीआई। काफी समय से अमेरिकी वीजा का इंतजार कर रहे भारतीयों को जल्द ही वीजा मिलेगा। इस वर्ष 10 लाख भारतीयों को वीजा जारी किया जा सकता है। वीजा के कार्य में प्राथमिकता के आधार पर तेजी लाई जा रही है। यह जानकारी अमेरिका के दक्षिण-मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने दी। उन्होंने कहा कि भारतीयों को वीजा दिए जाने के कार्य को तेज कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका वीजा जारी करने के प्रति प्रतिबद्ध: लू

    एच-1बी और एल वीजा शामिल हैं, जो भारत के आईटी पेशेवरों की सबसे अधिक मांग में शामिल हैं। एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी तकनीकी कंपनियों को अपने यहां विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति की अनुमति देता है। इसके साथ ही अमेरिका में पढ़ाई करने जाने वाले छात्रों में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

    लू ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन इन गर्मियों में कालेज शुरू होने से पूर्व वीजा जारी करने के प्रति प्रतिबद्ध है। अमेरिकी राजनायिक लू ने बताया कि हम उन आवेदकों के लिए घरेलू वीजा नवीनीकरण को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जो अमेरिका में शारीरिक रूप से उपस्थित होने के साथ ही कुछ आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

    दोनों ही देशों के लिए लाभदायक: लू

    हमारी योजना इस वर्ष के अंत में एक योजना शुरू करने की है। इससे इन आवेदकों को अपने वीजा के नवीनीकरण के लिए विदेश जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही लू ने कहा कि हम जानते हैं कि एक लाख अमेरिकी भारत में रह रहे हैं। यह रिश्ता दोनों ही देशों के लिए लाभदायक है।