विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जासूसी गुब्बारे को लेकर अमेरिका की चीन को सख्त चेतावनी, चीनी राजनयिक से मिलकर ब्लिंकन बोले- ऐसा फिर कभी न हो

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 19 Feb 2023 05:20 AM (IST)

America warned China अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीनी राजनयिक से मिलकर जासूसी गुब्बारे को लेकर नाराजगी जाहिर की ...और पढ़ें

एंटनी ब्लिंकन ने चीनी राजनयिक वांग यी से मुलाकात की।
एंटनी ब्लिंकन ने चीनी राजनयिक वांग यी से मुलाकात की।

म्यूनिख, एजेंसी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी से मुलाकात की और उन्हें अमेरिकी हवाई क्षेत्र में जासूसी गुब्बारे भेजने के अपने "गैर जिम्मेदाराना कृत्य" को नहीं दोहराने की चेतावनी दी। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि सचिव ने चीन को स्पष्ट लहजे में कह दिया है कि अमेरिका अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा।

ब्लिंकेन ने ट्विटर पर कहा, "अभी चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी से मुलाकात की। मैंने चीनी निगरानी गुब्बारे की घुसपैठ की निंदा की और जोर देकर कहा कि ऐसा फिर कभी नहीं होना चाहिए। मैंने चीन को रूस को सामग्री सहायता प्रदान करने के खिलाफ भी चेतावनी दी है।''