विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हुई फायरिंग, लुइसियाना के नाइट क्लब में गोलीबारी; 12 लोग घायल

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 23 Jan 2023 02:51 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2023 04:46 AM (IST)

अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के बैटन रूज के एक नाइट क्लब में रविवार देर रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा गोलीबारी की यह घटना रात डेढ़ बजे डायोर बार एंड लाउंज में हुई।

लुइसियाना के नाइट क्लब में गोलीबारी; 12 लोग घायल (फाइल फोटो)
लुइसियाना के नाइट क्लब में गोलीबारी; 12 लोग घायल (फाइल फोटो)

बैटन रूज, एजेंसी। अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के बैटन रूज के एक नाइट क्लब में रविवार देर रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। लुइसियाना के अधिकारियों का कहना है कि घायल व्यक्तियों में एक की हालत गंभीर है। अन्य घायलों की हालत स्थिर है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नाइट क्लब में हुई गोलीबारी से 12 घायल

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, गोलीबारी की यह घटना रात डेढ़ बजे डायोर बार एंड लाउंज में हुई। चूंकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, इसलिए घटना के कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही कुछ सुराग हाथ लगने की संभावना है।

US Shooting: एक के बाद एक लगातार हुई गोलीबारी की घटनाओं से दहला अमेरिका, सात की मौत 8 घायल

गोलीबारी में 10 लोगों की हुई मौत

बता दें कि अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस शहर में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई थी। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी हुई थी। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई और 10 के करीब लोग घायल हुए हैं।

साल 2023 में भी जारी है गोलीबारी की घटनाएं

बता दें कि साल 2022 में भी अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थी। अब साल 2023 में भी अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते सप्ताह भी अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाएं देखने को मिली, जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी। जबकि 8 लोग घायल हुए थे। ये घटनाएं अमेरिका में अलग-अलग जगह घटित हुई थी।

California Shooting: अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत

California Shooting: मशीन गन से हमलावर ने बरसाईं गोलियां, चश्‍मदीदों ने बताया पूरा हाल - 10 बड़ी बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।