विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

California Shooting: मशीन गन से हमलावर ने बरसाईं गोलियां, चश्‍मदीदों ने बताया पूरा हाल - 10 बड़ी बातें

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 22 Jan 2023 06:57 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2023 07:37 PM (IST)

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर के पास मशीनगन थी। एक अधिकारी ने बताया कि मोंटेरे पार्क के गारवे एवेन्यू में एक हमलावर ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

California Shooting: मशीन गन से हमलावर ने बरसाईं गोलियां, चश्‍मदीदों ने बताया पूरा हाल - 10 बड़ी बातें
California Shooting: मशीन गन से हमलावर ने बरसाईं गोलियां, चश्‍मदीदों ने बताया पूरा हाल - 10 बड़ी बातें

मोंटेरे पार्क, एजेंसी। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस से शनिवार की देर रात हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गोलीबारी कहां पर हुई ? पुलिस अधिकारियों का क्या कुछ कहना है ? आप लोगों के मन में भी ऐसे ही सवाल चल रहे होंगे। ऐसे में इस स्टोरी के माध्यम से आप लोगों को सवालों जवाब मिल जाएंगे।

10 बिंदुओं में समझिए गोलीबारी की पूरी घटना

  • लॉस एंजिलिस के मोंटेर पार्क में शनिवार को चीनी चंद्र नव वर्ष का जश्न मनाया जा रहा था, जहां पर एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की।
  • लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के सार्जेंट बॉब बोस ने बताया कि मोंटेरे पार्क के गारवे एवेन्यू में एक हमलावर ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
  • रिपोर्ट में कानून प्रवर्तन सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया कि समारोह स्थल के पास स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजे गोलीबारी हुई।
  • अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पुलिस घायलों की सही संख्या बताने में भी सक्षम नहीं है।
  • घटनास्थल के पास स्थित एक रेस्त्रां मालिक सेउंग वोन चोई ने बताया कि तीन लोग उनके रेस्त्रां में आकर दरवाजा बंद करने के लिए बोला। उन लोगों ने बताया था कि मशीन गन लिए हुए एक हमलावर के पास कई राउंड की गोलियां भी मौजूद हैं।
  • सबसे बड़े आयोजनों में से एक चंद्र नव वर्ष उत्सव की शुरुआत को लेकर शनिवार को हजारों लोग एकत्रित हुए। गोलीबारी की घटना से पहले लोग चाइनीज फूड का लुत्फ उठा रहे थे और गहनों की खरीदारी में जुटे थे।
  • सोशल मीडिया पर छाए वीडियो में गार्वे एवेन्यू पर पुलिस और दमकल इकाइयां की मौजूद हैं। साथ ही पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है।
  • 60,000 निवासियों वाले शहर मोंटेरे पार्क में बड़ी संख्या में एशियाई लोग रहते है और यह शहर लॉस एंजिल्स से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित है।
  • पुलिस गोलीबारी की घटना की छानबीन में जुटी हुई है और कई टीमें हमलावर की तलाश कर रही हैं।
  • अमेरिका गोलीबारी की घटनाओं से लगातार जूझता रहा है और वहां पर आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। अमेरिकी शस्त्रागार आंकड़ो के मुताबिक, अमेरिकी नागरिकों के पास लगभग 39 करोड़ बंदूके हैं। यह रिपोर्ट साल 2022 में सामने आई थी।

US Shooting: एक के बाद एक लगातार हुई गोलीबारी की घटनाओं से दहला अमेरिका, सात की मौत 8 घायल

US Firing: अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।