Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे', अमेरिका बोला- पश्चिम एशिया में विवाद बढ़ाना नहीं चाहते

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 05:34 PM (IST)

    राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता ने कहा कि हाउती के लिए अच्छी बात यह होगी कि वह इन हमलों को रोके। हम हाउती के साथ संघर्ष नहीं चाहते। हमने इसे लेकर बार-बार स्पष्ट किया है। लाल सागर में कंटेनर जहाज पर हमला बोलने वाले हाउती हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई में अमेरिका नौसेना के जवानों ने 10 लड़ाकों को मार गिराया था।

    Hero Image
    अमेरिका ने हाउती मामले पर दिया बयान।

    एएनआई, वाशिंगटन। लाल सागर में अमेरिकी सेंट्रल कमान ने डेनमार्क के स्वामित्व वाले जहाज पर हाउती विद्रोहियों के हमले को विफल कर दिया था। घटना के बाद रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका आत्मरक्षा के लिए लगातार कार्रवाई करता रहेगा। उन्होंने कहा कि वे पश्चिम एशिया में संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हम हाउती के साथ संघर्ष नहीं चाहतेः अमेरिका

    राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता ने कहा कि हाउती के लिए अच्छी बात यह होगी कि वह इन हमलों को रोके। हम हाउती के साथ संघर्ष नहीं चाहते। हमने इसे लेकर बार-बार स्पष्ट किया है। लाल सागर में कंटेनर जहाज पर हमला बोलने वाले हाउती हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई में अमेरिका नौसेना के जवानों ने 10 लड़ाकों को मार गिराया था।

    इस दौरान हाउती हमलावरों के तीन नाव भी डुबो दिए गए थे। क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद से यह पहला मौका है, जब लाल सागर में व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिकी नौसेना ने ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों को मार गिराया है।

    अमेरिका हाउती विद्रोहियों पर सीधे हमले से बचता आ रहा है, क्योंकि वह नहीं चाहता है कि पश्चिम एशिया में विवाद बढ़े।