Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    America: न्यूयॉर्क के पार्क में नाबालिग लड़कियों के साथ बर्बरता, बदमाशों ने हमला कर लड़की को किया गंजा; वीडियो वायरल

    Updated: Sun, 25 May 2025 01:14 PM (IST)

    अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक पार्क में दो लड़कियों के साथ कुछ लड़कों ने बर्बरता की है। लड़कों ने दोनों लड़कियों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और एक लड़की के बाल भी मुंडा दिए। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    Hero Image
    न्यूयॉर्क में दो लड़कियों के साथ की गई मारपीट (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूयॉर्क शहर से एक शर्मनाक घटना सामने आई हैं, जहां एक पार्क में कुछ लड़कों ने दो लड़कियों पर क्रूरतापूर्वक हमला किया। लड़कियों पर किए गए हमले के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने जांच के मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग लड़कियों के साथ बर्बरता

    न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 2 मई को क्वींस के किस्सेना पार्क में हुई थी। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने बताया कि 13 वर्षीय और 16 वर्षीय लड़कियां शाम 6 बजे के करीब बास्केटबॉल खेल रही थीं, तभी वहां कुछ लड़कों को ग्रुप आ गया और उन्होंने हमला किया।

    पुलिस के मुताबिक, लड़कों के ग्रुप में चार 17 वर्षीय और एक 16 वर्षीय लड़का शामिल था। इन लड़कों ने लड़कियों को पहले जंगल में घसीटा, बेसबॉल बैट से उनपर हमला किया और उनका सामान चुरा लिया।

    आरोपियों ने चोरी किए सामान

    इतना ही नहीं, आरोपी लड़कों ने 16 वर्षीय लड़की का सिर में मुंडा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की का मोबाइल फोन और छोटी वाली लड़की के लिमिटेड एडिशन वाले स्नीकर्स भी छीन लिए, जिनकी कीमत 500 डॉलर से अधिक है।

    इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि 13 वर्षीय लड़की को जमीन पर लेटाकर बेसबॉल बैट से बार-बार मारा जा रहा है। हमलावरों में से एक ने उसके जूते उतारे और उसे फिर से पीटा।

    दोनों लड़कियां बुरी तरह घायल

    इस हमले में 16 वर्षीय लड़की भी बुरी तरह से घायल हो गई। तस्वीरों में उसकी पीठ पर चोट के बड़े-बड़े निशान और बालों का एक हिस्सा गायब दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ित लड़की चीनी मूल की हैं और हमलावरों को जानती थीं।

    पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पांच लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन पर चोरी, हमला, गला घोंटना, उत्पीड़न और हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं।

    'मुझे वेश्या की तरह कराया...', मिस इंग्लैंड मिल्ला मैगी ने छोड़ी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता; किए कई हैरतअंगेज खुलासे