Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Shooting: गोलीबारी से दहल उठा अमेरिका का वॉटर पार्क, 10 लोग घायल; हमलावर के घर में छिपे होने की आशंका

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 09:45 AM (IST)

    अमेरिका में एक वाटर पार्क में हमलावर ने फायरिंग कर दी। जिसके तहत 10 लोग घायल हो गए हैं हमलावर की तलाश की जा रही है। पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है। ये घटना कल शाम 5 बजे की बताई जा रही है।

    Hero Image
    अमेरिका के वाटर पार्क में हमलावर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां (file photo)

    डेट्रायट, रॉयटर्स। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार एक के बाद एक गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। अब अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। हमलावर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

    लगातार चलाई गईं 30 गोलियां 

    बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

    चार मासूम छात्रों का बहा था खून

    जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

    मियामी में हुई थी ताबड़तोड़ गोलीबारी

    इससे पहले अमेरिका के मियामी में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि सात अन्य घायल हुए थे। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा था कि फ्लोरिडा के डोराल के मार्टिनी बार में कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद जब किसी सुरक्षा कर्मी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो एक व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मी पर ही गोली चला दी, जिससे उसकी हत्या हो गई।

    यह भी पढ़ें: UK: महिला सशक्तिकरण थीम पर लंदन में योग का जश्न, भारतीय उच्चायोग के कार्यक्रम में 700 से अधिक लोग पहुंचे

    यह भी पढ़ें:तेलंगाना के मेडक में गौ तस्करी के चलते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, दो लोग घायल; धारा 144 लागू