Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    America: ह्यूस्टन में ट्रांस महिला ने शख्स को बार-बार कार से कुचला, फिर बॉडी चूमकर 9 बार चाकू से किया हमला

    Updated: Sun, 12 May 2024 11:45 PM (IST)

    अमेरिका के ह्यूस्टन में एक ट्रांस महिला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह दिन के उजाले में एक व्यक्ति को कार से दो बार कुचलती है और फिर उसे कई बार चूमती है। इतना करने के बाद ट्रांस महिला उस व्यक्ति पर 9 बार छुरा से हमला करती है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

    Hero Image
    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 64 साल के स्टीवन एंडरसन सड़क किनारे जा रहे थे।

    एजेंसी, ह्यूस्टन। अमेरिका के ह्यूस्टन में एक ट्रांस महिला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दिन के उजाले में एक व्यक्ति को कार से दो बार कुचलती है और फिर उसे कई बार चूमती है। इतना करने के बाद ट्रांस महिला उस व्यक्ति पर 9 बार छुरा से हमला करती है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'फॉक्स न्यूज' के मुताबिक, घटना 3 मई की है। वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ट्रांस महिला की पहचान कर ली है। ट्रांस महिला का नाम कैरन फिशर (20 साल) बताया जा रहा है। कोर्ट के रिकॉर्ड में आरोपी को पुरुष बताया गया, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान एक महिला के रूप में की है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 64 साल के स्टीवन एंडरसन सड़क किनारे जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार ड्राइव कर रही ट्रांस महिला ने गाड़ी को रिवर्स करते समय दूसरी बार स्टीवन को टक्कर मारी जिससे उनकी मौत हो गई।

    इसके बाद ट्रांस महिला वहां से फरार हो गई। वो थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर लौटी और स्टीवन की बॉडी पर लेट गई। उसके बाद वह बॉडी को कई बार चूमती है। इतना करने के बाद ट्रांस महिला स्टीवन की बॉडी पर 9 बार चाकू से हमला करती है। फॉक्स रिपोर्ट में बताया गया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला फिशर (20 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रांस महिला पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, फिशर पर 2021 में देहव्यापार के धंधे में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया गया था। हालांकि, उस मामले को खारिज कर दिया गया था। 64 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में फिशर को 24 मई को कोर्ट में पेश किए जाने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि फिशर ने काली ब्रा और काली शॉर्ट्स पहनी थी। उसने घटना के बाद दूसरी कार में जाने की कोशिश की, वह एंडरसन की बॉडी के ऊपर चढ़कर गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह मंजर काफी खतरनाक था। दिन में हुई यह हत्या परेशान करने वाली थी। एक पड़ोसी ने फॉक्स न्यूज को बताया कि यह बहुत परेशान करने वाला है। मेरे बच्चे यहां खेल रहे थे। दूसरे ने कहा कि दिन का उजाले में यह सब ठीक हमारी नाक के नीचे हुआ।