Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US News: भारतीयों के लिए पहली पसंद बना अमेरिका, 2023 में 59 हजार से अधिक लोगों को मिली नागरिकता

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 05:29 AM (IST)

    अमेरिका में बसना भारतीयों के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है। अमेरिका में बसने वाले भारतीय नागरिकों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में 59000 से अधिक भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता मिली है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर फिलीपींस के नागरिक शामिल हैं। फिलीपींस के करीब 44800 नागरिक और डोमिनिकन गणराज्य के 35200 नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता दी गई है।

    Hero Image
    US News: भारतीयों के लिए पहली पसंद बना अमेरिका, 2023 में 59 हजार से अधिक लोगों को मिली नागरिकता

    एएनआई, वॉशिंगटन। अमेरिका में बसना भारतीयों के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है। अमेरिका में बसने वाले भारतीय नागरिकों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में 59,000 से अधिक भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    59,100 भारतीयों को मिली अमेरिका की नागरिकता

    अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं द्वारा 2023 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2023 में 59,000 से अधिक भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता मिली है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 के समाप्त होने तक 8.7 लाख विदेशी नागरिक अमेरिकी नागरिक बन गए हैं। जिनमें से 1.1 लाख से अधिक मैक्सिकन नागरिकों को अमेरिका की नागरिकता मिली है। इसके बाद भारतीयों का नंबर आता है, जो 59,100 हैं।

    फिलीपींस और डोमिनिकन गणराज्य के नागरिक भी हैं शामिल

    इसके अलावा, तीसरे नंबर पर फिलीपींस के नागरिक शामिल हैं। फिलीपींस के करीब 44,800 नागरिक और डोमिनिकन गणराज्य के 35,200 नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता दी गई है। हालांकि, इन आवेदकों को अमेरिकी नागरिकता का पात्र बनने के लिए आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम (आईएनए) में निर्धारित कुछ आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।

    यह भी पढ़ें- अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन फिर हुए अस्पताल में भर्ती, व्हाइट हाउस को दी जा रही पल-पल की खबर

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: बाइडन और नेतन्याहू के बीच हुई 45 मिनट तक बातचीत, राफा में नागरिकों की सुरक्षा पर जताई चिंता