1 अगस्त से अलबामा के बच्चे सीखेंगे 'योग' लेकिन नहीं करेंगे नमस्ते , गवर्नर ने किया विधेयक पर हस्ताक्षर
आगामी शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले अलबामा में योग सिखाने की अनुमति वाला कानून 1 अगस्त से लागू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यहां के कई स्कूलों में योग की तरह के एक्टिविटी किए जा रहे हैं। इसे अलग नाम दिया गया है जैसे माइंडफुलनेस एक्टिविटी।

वाशिंगटन, प्रेट्र। भारत के प्राचीन और लोकप्रिय 'योग' अब अमेरिका में तरजीह दी जा रही है। इस क्रम में यहां के राज्य अलबामा (Alabama) के गवर्नर के इवे ( Kay Ivey) ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किया है, जिसके बाद यहां के स्कूलों में योग का प्रशिक्षण बच्चों को देने की अनुमति मिल गई। इस कानून पर गुरुवार को हस्ताक्षर किया गया। दरअसल तीन दशक पहले 1993 में इसपर रोक लगा दी गई थी, क्योंकि योग को हिंदुत्व से जोड़ कर देखा गया था। अलबामा विधानसभा से इस विधेयक को मंजूरी दिए जाने के बाद गवर्नर ने इसपर हस्ताक्षर कर इजाजत दी।
आगामी शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले यह कानून 1 अगस्त से लागू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यहां के कई स्कूलों में योग की तरह के एक्टिविटी किए जा रहे हैं। इसे अलग नाम दिया गया है जैसे माइंडफुलनेस एक्टिविटी। 28 साल पहले राज्य शिक्षा बोर्ड ने योग के हिंदुओं से संबंधित होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया था। अब गवर्नर ने बिना नमस्कार (प्रणाम) किए योग को अनुमति दे दी है। अब राज्य के हर पब्लिक स्कूल में योग कराया जा सकेगा। स्थानीय जानकारी के अनुसार इस नए कानून के अनुसार योग का अंग्रेजी में विवरण अनिवार्य होगा। इसमें ऐसे योग शामिल नहीं होंगे, जिनमें नमस्कार किया जाता है। कानून में यह प्रविधान यहां के प्रांतीय सरकार के कुछ सदस्य और ईसाई संगठनों के विरोध को देखते हुए किए गए हैं। साथ ही आसनों को अंग्रेजी में विवरण किया जाना चाहिए।
एथलीट ग्रे (Gray),ने अपने करियर के जरिए योग की खोज की। उन्होंने उत्तर कैरोलिना राज्य में फुटबॉल खेला। उन्होंने बताया कि योग बच्चों की मदद कर सकते हैं। अलबामा राज्य के पब्लिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहा है। ग्रे का कहना है कि किशोरावस्था में आत्महत्या जैसी कठिनाई से लड़ने के लिए योग सही और उपयुक्त हथियार हो सकता है। उन्होंने कहा, 'मानसिक स्वास्थ्य में मदद के लिए यह बेहतरीन रास्ता है।'
The Alabama ban on yoga in public schools is no more. Gov. Kay Ivey on Thursday signed legislation to allow public schools to teach yoga. The legislation sponsored by Democratic Rep. Jeremy Gray, a former college athlete who did yoga as part of his ... https://t.co/Xu5ifloQUA" rel="nofollow
— Alabama News Network (@ALNewsNetwork) May 21, 2021
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।