Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US News: फ्लोरिडा में 17 बच्चों व कर्मचारियों की हत्या के आरोपी को उम्रकैद की सजा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 04:11 AM (IST)

    फ्लोरिडा के एक स्कूल में 17 बच्चों व कर्मचारियों की हत्या में दोषी पाए गए निकोलस क्रूज को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने साल 2018 में फ्लोरिडा के एक स्कूल में 17 बच्चों व कर्मचारियों की हत्या के मामले में क्रूज को हत्याओं का दोषी ठहराया था।

    Hero Image
    17 बच्चों व कर्मचारियों की हत्याओं के आरोपी को उम्रकैद की सजा (फोटो रायटर

    फ्लोरिडा, एजेंसी। अमेरिका के फ्लोरिडा हाई स्कूल में एक सेमी-ऑटोमेटिक राइफल से 17 छात्रों और कर्मचारियों की हत्या करने वाले निकोलस क्रूज को बुधवार को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, आरोपी क्रूज ने 14 फरवरी 2018 को एक स्कूल में घुसकर फायरिंग की थी। जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट ने आरोपी को ठहराया था दोषी

    जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने साल 2018 में फ्लोरिडा के एक स्कूल में 17 बच्चों व कर्मचारियों की हत्या के मामले में क्रूज को हत्याओं का दोषी ठहराया था। ब्रोवार्ड काउंटी सर्किट जज एलिजाबेथ ने अभियोजन पक्ष के अनुरोध पर सहमति जताई। कोर्ट ने क्रूज के सजा के एलान से पहले पीड़ितों के रिश्तेदारों को अदालत को संबोधित करने की अनुमति दी। जिसके बाद कोर्ट ने क्रूज की सजा का एलान किया।

    पीड़ित पक्ष ने फांसी की सजा देने की मांग

    दरअसल, मंगलवार को कोर्ट की कार्यवाही पीड़ित पक्ष के बयानों के साथ शुरु हुई। कई पीड़ितों के रिश्तेदारों ने जूरी के उस फैसले की आलोचना की। जिसमें एक जूरी ने पिछले महीने क्रूज़ को मौत की सजा से बचाने के लिए मतदान किया था। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति को फांसी की सजा देने के लिए सभी 12 जूरी सदस्यों को एकमत होना चाहिए। वहीं, कुछ रिश्तेदारों ने क्रूज़ के बचाव पक्ष के वकीलों को भी फटकार लगाई

    9 मिनट में 17 लोगों की हत्या की थी

    बता दें कि 14 फरवरी 2018 को आरोपी क्रूज एक सेमी-ऑटोमेटिक राइफल लेकर स्कूल में घुस गया था। उसने स्कूल में नौ मिनट के भीतर 14 छात्रों और स्टाफ के तीन सदस्यों को मार डाला था। जिसके बाद वो मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

    फ्लोरिडा में 17 लोगों की हत्याओं के दोषी के लिए फांसी की मांग, साल 2018 में दिया था वारदात को अंजाम

    US के विदेश विभाग ने दी फिनलैंड को मिसाइलों की संभावित बिक्री को मंजूरी, 535 मिलियन डॉलर का है सौदा

    comedy show banner