Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Oklahoma Shooting: अमेरिका में एक बार फिर हुई गोलीबारी की घटना, एक की मौत; सात घायल

    अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। टेक्सास के बाद अब ओक्लाहोमा में स्मृति दिवस समारोह के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी।

    By Achyut KumarEdited By: Updated: Mon, 30 May 2022 06:44 AM (IST)
    Hero Image
    अमेरिका के ओक्लाहोमा में स्मृति दिवस समारोह में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से गोलाबारी की घटना सामने आई है। ताजा मामला ओक्लाहोमा में स्मृति दिवस समारोह (Memorial Day festival in Oklahoma) का है, जहां फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अमेरिकी मीडिया के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। इसके पहले टेक्सास के एक स्कूल में एक छात्र ने 19 छात्रों सहित 21 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि अमेरिका के टेक्सास प्रांत के उवाल्डे शहर में 24 मई को हुई गोलीबारी (Texas Shooting) की घटना में 19 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।

    हैरान करने वाली घटना

    अधिकारियों के मुताबिक, स्कूल में गोलीबारी करने वाला 18 वर्षीय हमलावर सल्वाडोर रामोस अपराधिक प्रवृत्ति का नहीं था। उसने 24 मई को उवाल्डे शहर के राब प्राथमिक स्कूल में एआर-15 सेमी आटोमेटिक राइफल से गोलियां बरसाकर 19 बच्चों समेत 21 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। वह अपनी दादी को गोली मारने के बाद स्कूल पहुंचा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

    राष्ट्रपति बाइडन ने दी कड़ी चेतावनी

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हमें पूछना होगा कि भगवान के नाम पर हम कब बंदूक की लाबी के खिलाफ खड़े होंगे और हमें क्या करने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने दु:ख जताते हुए कहा कि अब जो बच्चे इस गोलीबारी में मारे गए हैं उनके मां-बाप अब कभी भी अपने औलाद को नहीं देख पाएंगे। इस तरह की सरेआम और वीभत्स गोलीबारी शायद ही कहीं दुनिया में होती होंगी। बाइडन ने कहा कि कोई भी हमलावर छोड़ा नहीं जाएगा और अब बातें नहीं केवल कार्रवाई होगी। राष्ट्रपति ने बंदूक रखने पर नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की थी।