विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका के लिए 8 मई क्यों है खास? डोनाल्ड ट्रंप ने की विजय दिवस की घोषणा, जानें किस युद्ध से है कनेक्शन

Published: Thu, 08 May 2025 07:57 AM (IST)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका में 8 मई को विजय दिवस (8 May Victory Day) के ...और पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने विजय दिवस की घोषणा की (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
डोनाल्ड ट्रंप ने विजय दिवस की घोषणा की (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

HighLights

  1. अमेरिका में 8 मई को मनाया जाएगा विजय दिवस
  2. डोनाल्ड ट्रंप ने विजय दिवस मनाने की घोषणा की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका में 8 मई को विजय दिवस (8 May Victory Day) के रूप में मनाने का एलान किया है और इस तारीख को विजय दिवस घोषित किया है। दरअसल, दूसरे विश्व युद्ध ( 2nd World War) के दौरान अमेरिका को मिली जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर ट्रंप ने यह फैसला लिया है।

ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर 8 मई को विजय दिवस के रूप में नामित किया है। इस घोषणा के साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी अमेरिकी लोगों को इस दिन की शुभकामनाएं दी और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बलिदान देने वाले लोगों को याद किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मौके पर कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैंने आधिकारिक तौर पर 8 मई को द्वितीय विश्व युद्ध के लिए विजय दिवस के रूप में नामित करने वाली एक उद्घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं।"

अमेरिका के लिए 8 मई क्यों है खास?

दूसरे विश्व युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, "अमेरिका कभी भी जश्न में शामिल नहीं हुआ और जीत ज्यादातर हमारी वजह से हासिल हुई है। आप इसे पसंद करें या न करें, हम उस युद्ध में शामिल हुए और हमने वो युद्ध जीता और हमें कई महान लोगों और महान सहयोगियों से बहुत मदद मिली थी। लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा कोई नहीं होगा जो कहेगा कि हम उस युद्ध में प्रमुख शक्ति नहीं थे।"

8 मई की क्या है अहमियत?

इस तारीख की अहमियत पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है विजय दिवस न मनाना उन लोगों के प्रति बड़ा अपमान है जिन्होंने अपनी जान गंवाई और जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध को जीतने में कड़ी मेहनत की।"

उन्होंने आगे कहा, यह अमेरिकी टैंक और जहाज और ट्रक और हवाई जहाज और सेवा सदस्य थे जिन्होंने इस सप्ताह 80 साल पहले दुश्मनों को हराया था। इसलिए हमें उन लोगों को श्रद्धांजलि देनी होगी जिन्होंने हमें जीत दिलाई थी।

लोगों का बलिदान और वीरता का सम्मान

इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद अमेरिका ने दुनिया का पुनर्निर्माण किया और युद्ध के दौरान तबाह हो चुके कई देशों की मदद की।

उन्होंने कहा, "हमने कुछ और भी किया है जिसके बारे में लोग बात नहीं करते हैं। वो सभी देश जो युद्ध के दौरान तबाह हो गए थे, हमने उनके पुनर्निर्माण में मदद की और यह काम कुछ ऐसा है जो दूसरों ने नहीं किया थी। इसलिए हम लाखों अमेरिकियों के अविश्वसनीय बलिदान और वीरता का सम्मान कर रहे हैं।"

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं बस सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं देना चाहता हूं और हम अब हर साल जश्न मनाएंगे। मैं चार साल की गारंटी दे सकता हूं।

यह भी पढ़ें- भारत-पाक के बीच तनाव कम करने के लिए मदद की पेशकश करेंगे ट्रंप, बोले- संयम बरतें दोनों देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।