Move to Jagran APP

India-US Relations: भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बोस्टन में लहराएगा 220 फीट लंबा इंडिया-अमेरिका का झंडा

भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इसका जश्न भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। बोस्टन में 15 अगस्त को आयोजित समारोह में 32 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। एक विमान से 220 फीट लंबा भारत-अमेरिका का ध्वज लहराया जाएगा।

By Shashank Shekhar MishraEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 09:41 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 09:41 PM (IST)
India-US Relations: भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बोस्टन में लहराएगा 220 फीट लंबा इंडिया-अमेरिका का झंडा
भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है।

वाशिंगटन, एजेंसियां। भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इसका जश्न भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। बोस्टन में 15 अगस्त को आयोजित समारोह में 32 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। एक विमान से 220 फीट लंबा भारत-अमेरिका का ध्वज लहराया जाएगा। मैसाचुसेट्स के गवर्नर चार्ली बेकर ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने को 'भारत दिवस' घोषित किया है। उन्होंने बताया कि मैसाचुसेट्स के रोड आइलैंड के स्टेट हाउस व इंडिया स्ट्रीट में क्रमश: 14 और 15 अगस्त को भारत दिवस मनाया जाएगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह को इस मौके पर आयोजित होने वाली परेड में ग्रांड मार्शल के रूप में आमंत्रित किया गया है।

loksabha election banner

फेडरेशन आफ इंडियन एसोसिएशन (एफआइए) पहली बार इंडिया स्ट्रीट में फ्रीडम गैलरी और प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इसमें लोगों को स्वतंत्रता संघर्ष के विस्मृत नायकों की याद दिलाई जाएगी। इस मौके के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपना वीडियो संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, 'भारत-अमेरिका संबंध काफी आगे बढ़ चुका है। हमारी साझेदारी रणनीतिक है और इसके महत्वपूर्ण आयाम हैं।

भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियां जोरों पर

बता दें भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी में युद्ध स्तर पर चल रही है। इस कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया गया है। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा। हर घर तिरंगा अमृत महोत्सव 13 से 15 अगस्त के बीच मनाया जाएगा।  इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देश की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

देश भर में हर घर तिरंगा को लेकर बीजेपी की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा लगाए जा रहे हैं, वहीं 15 अगस्त से पहले दिल्ली के तमाम बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बाजार में आने जाने वाले लोगों की लगातार चेकिंग की जा रही है और चेकिंग के बाद ही बाजार में अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.