Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    America: अमेरिका में लापता हुई थी 17 साल की भारतीय छात्रा, फियास्को पुलिस ने खोज निकाला

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 09:07 AM (IST)

    अमेरिका में लगातार भारतीय अमेरिकी छात्रों के लापता और उनकी मौत की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं इस बीच एक बार फिर से अमेरिका के फ्रिस्को में मंगलवार को एक छात्रा लापता हो गई। मामले की जांच करने पर छात्रा को ढूंढ लिया गया है। इसकी जानकारी फ्रिस्को पुलिस ने दी है। पुलिस ने भी मामले को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी है।

    Hero Image
    America: अमेरिका में लापता हुई थी 17 साल की भारतीय छात्रा

    ऑनलाइन डेस्क, वॉशिंग्टन। अमेरिका में लगातार भारतीय अमेरिकी छात्रों के लापता और उनकी मौत की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, इस बीच एक बार फिर से अमेरिका के फ्रिस्को में मंगलवार को एक छात्रा लापता हो गई। मामले की जांच करने पर छात्रा को ढूंढ लिया गया है। इसकी जानकारी फ्रिस्को पुलिस ने दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस शुरू में इशिका ठाकोर नाम की 17 वर्षीय लड़की की तलाश कर रही थी, जो सोमवार रात को अपना घर छोड़ गई थी और तब से उसे नहीं देखा गया है।

    बाद में उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, लापता लड़की का पता लगा लिया गया। हम सहायता की पेशकश और समर्थन के शब्दों के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं।

    हालाँकि, फियास्को पुलिस ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्हें किशोर लड़की कैसे और कहाँ मिली।

    इस साल अमेरिका में 11 भारतीय-अमेरिकी छात्र मृत पाए गए हैं।

    यह घटना उन भारतीय-अमेरिकी छात्रों की बढ़ती सूची में शामिल हो गई है जिनके हाल ही में देश भर में लापता होने या रहस्यमय तरीके से मरने की सूचना मिली है।

    यह भी पढ़ें- US News: सिएटल जाने वाली फ्लाइट में कुत्ते ने कर दी पॉटी, क्रू मेंबर्स ने 2 घंटे तक साफ की गैलरी

    यह भी पढ़ें- इटली के एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट में विस्फोट, 3 की मौत चार लापता; सर्च ऑपरेशन जारी