Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रायगंज विश्वविद्यालय अभियान में पुलिस व भाजपाइयों के बीच झड़प

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2022 07:40 PM (IST)

    -सांसद देवश्री चौधारी ने बढ़ाया आंदोलनकारियों का हौसला -पीएचडी दाखिला भवन निर्माण हर

    Hero Image
    रायगंज विश्वविद्यालय अभियान में पुलिस व भाजपाइयों के बीच झड़प

    -सांसद देवश्री चौधारी ने बढ़ाया आंदोलनकारियों का हौसला

    -पीएचडी, दाखिला, भवन निर्माण हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार है

    -कर्मचारी नियुक्ति में नियमों की धज्जि्यां उड़ाई गयी : देवश्री चौधरी

    संवाद सूत्र,रायगंज:रायगंज विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितता और भ्रष्टाचार के विरोध में उत्तर दिनाजपुर जिला भाजपा युवा संगठन द्वारा आहूत रायगंज विश्वविद्यालय अभियान के क्रम में भाजपाई और पुलिस में झड़प हुई। आदोलनकारियों के तल्खी को देखते हुए पुलिस पीछे हटी। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव सरकार और भाजपा युवा संगठन के जिला नेता साधन घोष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रैली निकालकर रायगंज विश्वविद्यालय की ओर प्रस्थान किया, जिसे पुलिस ने बीच में ही विद्रोही मोड़ के पास रोक दिया। आदोलनकारी लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस बार-बार अटकाने की कोशिश कर रही थी। बाध्य होकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर ही विरोध जताने लगे। इस बीच स्थानीय सासद देवश्री चौधरी के पहुंचते ही भाजपाइयों का हौसला सातवें आसमान पर जा पहुंचा और हुजूम पुलिस के बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। सासद देवश्री चौधरी ने कहा कि रायगंज विश्वविद्यालय के जर्रे-जर्रे में दुर्नीति और भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस विश्वविद्यालय के चालू होने के साथ-साथ यहां अराजकता और अनियमितता सर्वत्र छा गया। सूबे के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के पीएचडी उस्ताद व पूर्व उपकुलपति और तृणमूल समर्थित अध्यापक संगठन, वेबकुपा के नेता मिलकर विश्वविद्यालय को दुर्नीति का केंद्र बना दिया। यहां पीएचडी, एमफिल, भवन निर्माण, अध्यापक व कर्मचारी नियोग आदि सभी क्षेत्रों में नियमों की धज्जियाँ उड़ाई गई है। यहाँ के कई अध्यापक इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को बार बार दिया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। विगत तीन वषरें से भाजपा भी लगातार इसका विरोध कर रही है, लेकिन भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई तृणमूल सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इसलिए भाजपा विश्वविद्यालय अभियान के माध्यम से तीव्र विरोध जता रही है। इस विश्वविद्यालय की दुर्नीति ने न केवल उच्च शिक्षा प्रतिष्ठान को कलंकित किया है बल्कि रायगंज वासियों का अपमान किया है। इसलिए भ्रष्टाचारियों को समझ लेना चाहिए कि किसी को रिहाई नहीं मिलेगी। अभी नेता मंत्री जेल की हवा खा रहे हैं, जल्द ही संलिप्त अधिकारियों पर शिकंजे कसे जाएंगे। उन्होंने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि इस राज्य की पुलिस तृणमूल पार्टी लीडर की तरह काम कर रही है। एसपी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट और आई सी- ओसी मंडल नेता की भूमिका निभा रही है। पुलिस का काम सिर्फ विरोधियों को रोकना रह गया है। सासद ने बताया कि वे चाहती हैं कि केन्द्रीय संस्था के द्वारा रायगंज विश्वविद्यालय के हर मामले की जाँच हो और दोषी को उचित दंड मिले। रैली में पूर्व शिक्षा मंत्री का मुखौटा पहनाकर उसके कमर में डोरी बांधकर रैली के आगे निकाला गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैप्शन : रैली में पार्थ चटर्जी का मुखौटा पहने भाजपाई कार्यकर्ता

    comedy show banner
    comedy show banner