विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीआरएम ने किया रायगंज स्टेशन का किया दौरा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 26 Feb 2020 05:35 PM (IST)

-स्टेशन की साफ-सफाई को लेकर नाराज हुए डीआरएम -समय-सारणी को लेकर यात्रियों में नाराजगी

डीआरएम ने किया रायगंज स्टेशन का किया दौरा
डीआरएम ने किया रायगंज स्टेशन का किया दौरा

-स्टेशन की साफ-सफाई को लेकर नाराज हुए डीआरएम

-समय-सारणी को लेकर यात्रियों में नाराजगी

संवाद सूत्र, रायगंज: राधिकापुर हावड़ा नई ट्रेन चालू करने के मद्देनजर तैयारी का जायजा लेने के लिए डी आर एम,कटिहार रवीन्द्र कुमार वर्मा ने रायगंज और राधिकापुर स्टेशन का दौरा किया। बुधवार को विशेष ट्रेन से रायगंज स्टेशन पहुंचकर डी आर एम ने स्टेशन के विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण के कार्य प्रगति का निरीक्षण कर स्टेशन प्रबंधक तथा अन्य अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ सफाई को लेकर असंतुष्टि जतायी। ए टी एम स्थापना, शेड आदि लगाने के कार्य को शीघ्र संपन्न करने को कहा। उन्होनें पत्रकारों से मुखातिब होकर 29 फरवरी से चालू होने वाली राधिकापुर हावड़ा ट्रेन की आधिकारिक पुष्टि की और समय सारिणी के बारे में अवगत कराया। डी आर एम के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेन संख्या 13054 प्रतिदिन राधिकापुर स्टेशन से दिन के 11:30 पर छूटेगी, जो 11:45 बजे कालियागंज, 12:05 बजे रायगंज, 12:25 बजे बारसोई, 14:40 बजे मालदा टाउन, होते हुए रात्रि के 11 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी: वहीं ट्रेन संख्या 13053 हावड़ा स्टेशन से प्रतिदिन प्रात: 8:35 बजे चलेगी जो अपराह्न 16:05 बजे मालदा टाउन, 17:45 बजे बारसोई, संध्या 18:10 बजे रायगंज, 18:40 बजे कालियागंज होते हुए 19:05 बजे राधिकापुर पहुंचेगी: ट्रेन के समय को लेकर लोगों की आपत्ति है कि रात के 11 बजे हावड़ा पहुंचने के बाद यात्रियों को न तो ठहरने के लिए कोई होटल मिलेगा और न ही कोई काम हो पाएगा, ऐसे में इस ट्रेन को चालू करने का कोई मतलब नहीं, जबकि लोगों की माग थी कि प्रात: काल इस ट्रेन से रवाना होकर दोपहर बाद 1:00 - 1:30 बजे तक पहुंचे। इसपर डी आर एम ने बताया कि इस रूट पर यही एक समय उपलब्ध है, इसके अलावे और कोई विकल्प नहीं है। अन्य ट्रेनों की व्यस्ततम शिड्यूल होने के कारण निकट भविष्य में भी इसमें बदलाव का कोई अवसर नहीं दिख रहा है। राधिकापुर में ट्रकों की कमी समेत अन्य तकनीकी समस्या के बारे में बताया कि यह वास्तविक समस्या है। ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए तकनीकी विकास जरूरी है। इन समस्याओं के निदान के लिए रेल विभाग प्रयत्‍‌नशील है। रेल विभाग की जमीन को अवैध दखल से मुक्त कराने के सन्दर्भ में बताया कि रेल की जमीन भी आम जनता की सम्पत्ति है जिसका उपयोग लोगों को सहूलियत और परिसेवा में वृद्धि कराने के लिए होनी चाहिए।इसलिए जो इसपर कब्जा जमाए बैठे हैं उन्हें स्वत: खाली कर देनी चाहिए, अन्यथा नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। राधिकापुर से बारसोई तक पैसेंजर ट्रेन चालू होने के बारे में उन्होंने बताया कि इसको लेकर माग की गई है, जिसपर गम्भीरता से विचार किया जा रहा है, जल्द ही इसे चालू करने की कोशिश को अंतिम रूप दिया जाएगा। रायगंज के बाद डी आर एम राधिकापुर के लिए रवाना हो गए।

कैप्शन : रायगंज स्टेशन पर डीआरएम व रेलवे अधिकारी (रायगंज स्टेशन का निरीक्षण करते डी आर एम, कटिहार रवींद्र कुमार वर्मा)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।