Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूपेश पांडेय हत्याकांड के विरोध में जुलूस

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 18 Feb 2022 08:09 AM (IST)

    रूपेश पांडेय हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को घाटशिला में भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के द्वारा गोपालपुर ओवरब्रिज से घाटशिला स्टेशन तक मशाल जुलूस निकाला है।

    Hero Image
    रूपेश पांडेय हत्याकांड के विरोध में जुलूस

    घाटशिला : रूपेश पांडेय हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को घाटशिला में भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के द्वारा गोपालपुर ओवरब्रिज से घाटशिला स्टेशन तक मशाल जुलूस निकाला है। घाटशिला स्टेशन चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया। मशाल जुलूस में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए। मशाल जुलूस में रूपेश पांडेय के हत्यारों पर कारवाई हो के नारे लगाए गए। घाटशिला स्टेशन चौक पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि जिस प्रकार रूपेश पांडेय की निर्मम हत्या की गई है लोकतंत्र में उससे शर्मनाक घटना नहीं हो सकती है। एक सप्ताह से अधिक हो गए है लेकिन रुपेश पांडेय के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। झारखंड में अपराध चरम पर है। महिलाओ के साथ बलात्कार व हत्याएं हो रही है। आज पूरे राज्य में रूपेश पांडे के निर्मम हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जा रहा। झारखंड की यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। सरकार में महिलाएं व आम जनता कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार बाज आए अपराधियों पर लगाम लगाएं, नही तो आने वाले दिनों में प्रदेश की सवा करोड़ जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। सभा में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि रूपेश पांडेय के निर्मम हत्या का भाजपा पुरजोर विरोध करती है। राज्य में वोट की तुष्टिकरण के कारण कानून अंधा हो चुका है। हत्यारों पर कार्रवाई करने की बजाय इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। सरकार ने हत्या की घटना को छुपाने की कोशिश की। सरकार एक विशेष समुदाय को संरक्षण देने के लिए यह हथकंडा अपना रही है। इस हत्याकांड का पूरे राज्य में विरोध हो रहा है। मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया जा रहा है। झारखंड की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। रूपेश पांडेय के परिवार को न्याय मिले। ऐसे जघन्य अपराध करने वालो पर कठोर कारवाई की जाए। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, संजय अग्रवाल, हिमांशु मिश्रा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मनोज प्रताप सिंह, अमरदीप शर्मा, संजय तिवारी, पोलटु सरदार, राजाराम महतो, सुरेश महाली, सूजन मन्ना, जगन्नाथ कालिदी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner