पार्टी के झंडे को लेकर तृणमूल-कांग्रेस के बीच उठा-पटक
-शहर में एक-दूसरे का पार्टी का झंडा उतारने का चल रहा है खेल संवाद सूत्र मालदा मुख्यमंत्री म
-शहर में एक-दूसरे का पार्टी का झंडा उतारने का चल रहा है खेल
संवाद सूत्र, मालदा : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी तीन मार्च को उत्तर बंगाल दौरे पर आ रहे है। मालदा में इसे लेकर तृणमूल कार्यकर्ता शहर के मुख्य मार्ग पर उनके अभिनंदन के लिए पार्टी का जोड़ा फूल व घास झंडा लगा रहे है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता सारे झंडे हटाकर कांग्रेस का झंडा लगा रहें है। जिला के तृणमूल नेता छोटन मल्लिक ने बताया कि मुख्यमंत्री के मालदा आगमन को लेकर हम पार्टी का झंडा लगा रहें है। शहर के फव्वारा मोड़ के चारों ओर पार्टी का झंडा लगाया जा रहा है। थोड़ी देर के बाद पार्टी का झंडा हटाकर कांग्रेस का झंडा वहां पर लगा दिया गया। हमने भी उनका झंडा हटाकर फिर अपना झंडा लगा दिया। यह खेल कांग्रेस कुछ दिनों से कर रही है।
इस संबंध में मालदा के विधायक अर्जुन हलदार ने बताया कि यह काफी निंदनीय घटना है। शासक दल हिंसा व संत्रास फैला रही है। उनके पैरों से जमीन खिसक रही है। दिमाग काम नहीं कर रहा है। इसलिए इसतरह का हरकत कर रही है। हम इसकी निंदा करते ह।ै
कैप्शन : झंडा लगाते हुए तृणमूल कार्यकर्ता


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।