Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लापता महिला का आरोप, पति के अत्याचार से घर छोड़कर भागी

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 08:17 PM (IST)

    - सोशल मीडिया पर महिला ने पति पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप - संवादसूत्र

    Hero Image
    लापता महिला का आरोप, पति के अत्याचार से घर छोड़कर भागी

    - सोशल मीडिया पर महिला ने पति पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप

    -

    संवादसूत्र, मालदा : जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के भिंगल ग्राम पंचायत के रहमतपुर निवासी रूबी खातून जो पिछले तीन महीने से लापता थी। उसके ससुराल वालों ने आरोप लगाया था कि उसका एक स्थानीय युवक के साथ संबंध था। इसलिए वह अपने पति व परिवार से दूर भाग गई। अब कुछ दिनों से महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला अपने आप को बेकसूर बता रही है। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि महिला का पति दूसरे राज्यों में सिलाई का काम करता है। उसने टोटो खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये बचाए था। जिसके बाद पत्‍‌नी अपने प्रेमी को साथ में लेकर डेढ़ लाख रुपये और लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गया। जिसके बाद पिछले हफ्ते रूबी खातून के पति सोहराब अली ने हरिश्चंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस लिखित शिकायत के बाद तीन महीने से लापता गृहिणी रूबी खातून ने दिल्ली से सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भेजा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में रूबी ने कहा कि कि वह न तो किसी के साथ भागी और न ही किसी के साथ उसके अवैध संबंध हैं। शादी के बाद पति शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। ससुराल के लोगों को अवगत कराने पर कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए मजबूर होकर उसे ससुराल से भागना पड़ा और अब वह दिल्ली में अकेले रह रही है।

    इस सिलसिले में रूबी खातून के पति सोहराब अली ने कहा कि मेरी पत्‍‌नी झूठ बोल रही है। मैंने उसे कभी गाली नहीं दी। उसके इलाके के कई युवकों से उसके प्रेम संबंध थे। इस बारे में उन्हें पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। इस बार भी उसका संबंध इलाके के एक युवक से हो गया। संपर्क किया तो घर से भाग गई। जाते समय वह रुपये भी ले गए। इसकी शिकायत मैंने पुलिस को कर दी है। जांच के बाद पूरा मामला सामने आ जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner