Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    West Bengal: बंगाल में मतदान के बाद हिंसा जारी, कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोड़े घर, ममता की पार्टी पर लगा आरोप

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 07:17 PM (IST)

    वहीं दूसरी ओर उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत संदेशाखाली में शनिवार को हुए मतदान के समय से ही माहौल अशांत है। वहां पुलिस व महिलाओं के बीच लगातार झड़प घटनाएं सामने आ रही हैं। हिंसा की घटनाओं में पुलिस ने रविवार रात सात और भाजपा समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद गिरफ्तार भाजपा समर्थकों की संख्या बढक़र 12 हो गई है।

    Hero Image
    बंगाल में मतदान के बाद हिंसा जारी है। शनिवार रात अनेक जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में मतदान के बाद हिंसा जारी है। शनिवार रात से अनेक जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थित बदमाशों पर लगा है। लगातार हमलों से भयभीत कई भाजपा कार्यकर्ता घर छोड़ दिए हैं। इनमें कुछ ने पार्टी कार्यालयों में शरण ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि हार के डर से टीएमसी के गुंडे भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। वहीं भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख व बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा है कि पूरे बंगाल में भाजपा के मतगणना एजेंटों को डराने-धमकाने के साथ गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया जा रही है।

    वहीं, दूसरी ओर उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत संदेशाखाली में शनिवार को हुए मतदान के समय से ही माहौल अशांत है। वहां पुलिस व महिलाओं के बीच लगातार झड़प घटनाएं सामने आ रही हैं। हिंसा की घटनाओं में पुलिस ने रविवार रात सात और भाजपा समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद गिरफ्तार भाजपा समर्थकों की संख्या बढक़र 12 हो गई है। भाजपा समर्थकों पर पुलिस पर हमले का आरोप है।

    बताते चलें कि नदिया जिले के देवग्राम इलाके में शनिवार रात एक भाजपा कार्यकर्ता की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी गई। स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने घटना के पीछे राज्य में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों का हाथ बताया है। दूसरी तरफ, तृणमूल ने घटना में हाथ होने से इन्कार किया है। वहीं, उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में प्रियांकू पांडे नामक भाजपा नेता के घर के सामने शनिवार देर रात कुछ लोगों ने बमबाजी की। प्रियांकू बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह के चुनाव एजेंट हैं।