Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षक भर्ती मामला: पश्चिम बंगाल में निकाले जा रहे अवैध टीचर, स्कूलों में पैदा होगा संकट

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 08 Jan 2023 09:32 AM (IST)

    WB Teacher Recruitment Scam पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में अवैध रूप से नियुक्त शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछल ...और पढ़ें

    Hero Image
    शिक्षक भर्ती मामला: पश्चिम बंगाल में निकाले जा रहे अवैध टीचर, स्कूलों में पैदा होगा संकट

    कोलकाता, एजेंसी। WB Teacher Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में अवैध रूप से नियुक्त शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले दस दिनों के दौरान 255 प्राथमिक शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है। बता दें कि ये प्रक्रिया कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद से शुरू हुई है। इसमें 1698 गैर शिक्षक कर्मचारियों की बर्खास्तगी की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हजारों की संख्या में होगी गैर-शिक्षकों की छंटनी

    आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह संख्या हजारों में भी पहुंच सकती है। गैर-शिक्षण कर्मचारियों से संबंधित यह मुद्दा, कलकत्ता उच्च न्यायालय में पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) द्वारा स्वीकार किया गया है। राज्य समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि शायद यह राज्य सरकार और डब्ल्यूबीएसएससी के कानूनी दिमाग की विफलता थी, जो इतने सारे शिक्षकों और गैर-शिक्षकों की छंटनी में व्यावहारिक कठिनाइयों की व्याख्या करने में सक्षम नहीं थे।

    Kolkata News: FBI के अलर्ट पर कोलकाता पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम आपरेटर को किया गिरफ्तार

    आने वाले दिन हो सकते है बेहद मुश्किल

    माकपा के राज्यसभा सदस्य और कलकत्ता उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बिकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य द्वारा संचालित शिक्षा प्रणाली को बर्बाद करने और निजी के लिए रास्ता बनाने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी का एक सुनियोजित कदम है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि 255 प्राथमिक शिक्षकों और 1,698 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करना अभी शुरुआत है और अगले कुछ महीनों में यह संख्या 25,000 को पार कर जाएगी।

    सत्ता पक्ष के लिए आने वाले दिन होंगे बेहद मुश्किल होने वाले है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन जैसे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि भाजपा नेता शायद भाजपा शासित मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले जैसे घोटालों को भूल रहे हैं। राजनीतिक टिप्पणीकार सब्यसाची बंदोपाध्याय का मानना है कि करोड़ों रुपये का शिक्षक भर्ती घोटाला अब प्रशासन और सत्ता पक्ष दोनों के लिए दोधारी तलवार बन गया है।

    Kolkata News: बंगाल में पंचायत चुनाव में सभी जगहों पर प्रत्याशी देने में सक्षम नहीं है भाजपा

    Siliguri: अवैध संबंधों के शक में पत्नी का बेरहमी से कत्ल, नहर में फेंके शव के टुकड़े; आरोपी पति गिरफ्तार