विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal News: TMC के भीतर घमासान, विधायक ने सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर ‌BJP से साठगांठ का लगाया आरोप

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
Published: Wed, 12 Oct 2022 04:33 PM (IST)

West Bengal News विधायक व सांसद के बीच की अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आई तापस राय ने सार्वजनिक रूप से पार्टी सांसद के खिलाफ निकाला गुस्सा। वरिष्ठ विधायक तापस राय ने उत्तर कोलकाता से सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर भाजपा नेताओं के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया है।

West Bengal News: पार्टी को उन लोगों पर विश्वास करना चाहिए जिन्होंने वफादारी दिखाई है।
West Bengal News: पार्टी को उन लोगों पर विश्वास करना चाहिए जिन्होंने वफादारी दिखाई है।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। West Bengal News: बंगाल में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिरी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर अंदरूनी कलह भी जारी है। इसी क्रम में अब पार्टी के वरिष्ठ सांसद व लोकसभा में तृणमूल संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक तापस राय के बीच की अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। वरिष्ठ विधायक तापस राय ने उत्तर कोलकाता से सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर भाजपा नेताओं के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया है।

राय ने अपने घर पत्रकारों को बुलाकर पार्टी सांसद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंद्योपाध्याय उत्तर कोलकाता में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के घर गए। उन्होंने कहा कि पार्टी को उन लोगों पर विश्वास करना चाहिए जिन्होंने वफादारी दिखाई है।

यह भी पढ़ें- West Bengal News: TMC के भीतर घमासान, विधायक ने सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर ‌BJP से साठगांठ का लगाया आरोप

पार्टी में कई ऐसे लोग हैं जो अपने निजी हितों के लिए पार्टी के नेता का इस्तेमाल कर रहे हैं और विपक्षी दल के संपर्क में हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा द्वारा उत्तर कोलकाता में पार्टी का जिलाध्यक्ष बदले जाने पर भी सवाल उठाया। राय ने कहा, तमोघन घोष को उत्तर कोलकाता भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। सुदीप बंद्योपाध्याय के उनके और उनके पिता के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। यह सभी जानते हैं।

यह भी पढ़ें- MP News: पांच साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पीटा, जूतों की माला पहनाई

राय ने दावा किया कि इस बार सुदीप बंद्योपाध्याय समेत भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और कल्याण चौबे को दुर्गा पूजा के लिए तमोघन घोष के घर आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सवाल किया कि क्या तमोघन को उत्तर कोलकाता भाजपा का अध्यक्ष बनाने में सुदीप की कोई भूमिका थी? बता दें कि हाल में कल्याण चौबे की जगह तमोघन को अध्यक्ष बनाया गया है।

सुदीप ने आरोपों को किया खारिज

इधर, पार्टी विधायक द्वारा भाजपा से साठगांठ के आरोपों को सुदीप बंद्योपाध्याय ने खारिज किया है। भाजपा नेता के घर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तमोघन के पिता हमारे बचपन के दोस्त हैं। पूजा के अवसर पर हम हर साल उनके बुलावे पर घर जाते हैं। इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

सुदीप और तापस के बीच लंबे समय से चल रहा है घमासान

बता दें कि उत्तर कोलकाता की राजनीति में सुदीप और तापस एक ही पार्टी से होने के बावजूद एक-दूसरे के विरोधी माने जाते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से अंदरूनी घमासान चल रहा है।

साल 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सुदीप की जगह तापस को उत्तर कोलकाता जिला तृणमूल का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन इस साल मार्च में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने फिर से सुदीप को यह जिम्मेदारी सौंप दी। तृणमूल के सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद से तापस-सुदीप के संबंध और बिगड़ गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।