विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: पांच साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पीटा, जूतों की माला पहनाई

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2022 04:13 PM (IST)

MP News मझगवां थाना पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी बालिका मंगलवार को अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी।

MP News: ग्रामीणों ने आरोपित को गांव में ही सड़क किनारे खंबे से बांध दिया। जूतों की माला पहना दी।
MP News: ग्रामीणों ने आरोपित को गांव में ही सड़क किनारे खंबे से बांध दिया। जूतों की माला पहना दी।

जबलपुर, जेएनएन। MP News: सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी बच्चों के साथ वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन किसी न किसी राज्य में बच्चों के साथ ऐसी वारदातें हो जाती हैं जिसके बारे में सुनकर लोग घबरा जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में फिर से सामने आया है।

मझगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीण भड़क गए और आरोपित के घर पहुंचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित को गांव में ही सड़क किनारे खंबे से बांध दिया। जूतों की माला पहना दी।

सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी बालिका मंगलवार को अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी वहां बाराती कोल पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- West Bengal News: TMC के भीतर घमासान, विधायक ने सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर ‌BJP से साठगांठ का लगाया आरोप

बाराती ने मासूम को पटाखा दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद अपने साथ नदी की तरफ ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपित बालिका को वहीं छोड़कर भाग गया। दर्द से कराहते हुए मासूम घर पहुंची। मां ने उसकी हालत देखी तो सहम गई। बालिका से पूछा तो उसने पूरी घटना मां को बताई। पीड़िता की मां बालिका को लेकर बाराती के घर पहुंची। उस समय वह घर पर नहीं मिला। इसी बीच ग्रामीणों को भी घटना की जानकारी लग गई।

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh News: सीएम शिवराज चौहान ने मंच पर अफसरों की लगाई क्लास, बोले- भ्रष्टाचार किया तो नौकरी से निकाल दूंगा

आक्रोशित लोगों ने पकड़ा, धुना व खंबे से बांध दिया

कुछ ही देर में घटना की जानकारी बालिका के परिजनों व ग्रामीणों लग गई। जिसके बाद आक्रोश फैल गया। बालिका परिजनों एवं ग्रामीणों ने आरोपित बाराती की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद बाराती गांव में मिल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बाराती को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे सड़क किनारे लगे दिशा संकेतक खंबे से बांधा दिया।

जूतों की माला भी पहना दी। पीड़िता की मां मासूम बालिका को लेकर मझगवां थाना पहुंची। घटना की जानकारी देकर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, पुलिस को पता चला कि ग्रामीणों ने आरोपित बाराती को खंबे से बांध रखा है, तो बल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और आरोपित को हिरासत में ले लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।