Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत, भर्ती घोटाले से जुड़े होने का संदेह; सीबीआई जांच की मांग

    By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Mon, 20 Mar 2023 05:58 PM (IST)

    West Bengal News पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले को लेकर संदेह ...और पढ़ें

    Hero Image
    एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत हो गई , जिसकी सीबीआई जांच कराने के लिए हाई कोर्ट से मांग की गई है। हाई कोर्ट के  समीम अहमद नामक एक वकील ने आवेदन किया था। हाई कोर्ट के जज राजा शेखर मंथा की पीठ में अहमद ने कहा कि दुर्गापुर में चार लोगों की रहस्यमय मौत के पीछे बड़ी साजिश लग रही है। उन्होंने दावा किया कि यह मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भर्ती घोटाले को लेकर संदेह

    न्यायाधीश ने वकील को पूरे मामले की जानकारी देते हुए एक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है। इसके बाद ही कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगा। वकील अहमद के अनुसार, दुर्गापुर में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत का भर्ती घोटाले से संबंध हो सकता है।

    उन्होंने अदालत में उल्लेख किया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मौत से पहले अमित मंडल ने अपने मोबाइल फोन से अपने रिश्तेदारों के वाट्सएप ग्रुप पर दो सुसाइड नोट भेजे थे। भर्ती घोटाले में उनके कुछ रिश्तेदारों के शामिल होने, उनकी संपत्ति हड़पने के प्रयास, दिन-ब-दिन मानसिक उत्पीड़न के आरोप हैं।

    परिवार के रहस्यमयी मौत से आसपास में दहशत

    दरअसल, रविवार को दुर्गापुर के मिलनपल्ली में हुई इस घटना ने लोगों झकझोर कर रख दिया है। घर से अमित मंडल नाम के युवक, उसकी पत्नी और दो बच्चों के शव मिले थे। उसकी पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था, दो बच्चे बिस्तर पर थे और अमित का शरीर फंदे पर पंखे से लटक रहा था। ज्ञात हुआ है कि उसने मौत से पहले मोबाइल फोन पर वाट्सएप के जरिए परिवार के कुछ सदस्यों को मौत के कारण के बारे में संदेश भी दिया था।

    संपत्ति को लेकर हुई हत्या

    आरोप है कि हत्या संपत्ति को लेकर की गई है। उनकी मौत से पहले वाट्सएप मैसेज को लेकर काफी विवाद हो चुका है। अमित ने यही संदेश फेसबुक पर भी पोस्ट किया था और उस पोस्ट को लेकर वकील को संदेह है और इसके पीछे उन्हें कोई बड़ा षड्यंत्र लग रहा है।