विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में हमले के बाद NIA टीम पर ही हो गई FIR, पुलिस ने इस वजह से दर्ज किया मामला

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 07 Apr 2024 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2024 05:04 PM (IST)

Attack on NIA team बंगाल में एनआईए टीम पर हमले के एक दिन बाद पुलिस ने एनआईए टीम पर ही ...और पढ़ें

Attack on NIA team: एनआईए टीम पर ही कार्रवाई।
Attack on NIA team: एनआईए टीम पर ही कार्रवाई।

HighLights

  1. महिला की शिकायत पर दर्ज हुई FIR
  2. भूपतिनगर में कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला

एएनआई, पूर्व मेदिनीपुर। Attack on NIA team बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में एक विस्फोट मामले की जांच के दौरान एनआईए टीम पर हमले के एक दिन बाद पुलिस ने एनआईए टीम पर ही एफआईआर दर्ज की है।

महिला की शिकायत पर कार्रवाई 

दरअसल, पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एनआईए टीम और सीआरपीएफ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनआईए अधिकारियों ने देर रात उनके घर के दरवाजे तोड़कर उनके साथ छेड़छाड़ की। भूपतिनगर में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एनआईए ने भी दर्ज कराया मामला

इस बीच एनआईए ने भी हमलावरों के खिलाफ भूपतिनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सौम्यदीप भट्टाचार्य ने कहा कि एनआईए की एक टीम भूपतिनगर पुलिस स्टेशन पहुंची थी और हमने उनके साथ पूरा सहयोग किया। इससे पहले, एनआईए की एक और टीम आई थी और उनके साथ कुछ बहस की खबरें थीं।

घटना के दौरान, पहले एक वाहन में तोड़फोड़ की गई थी। घटना के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

एनआईए टीम पर हुआ था हमला

इससे पहले शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक विस्फोट मामले के सिलसिले में जांच के दौरान एनआईए के कुछ अधिकारियों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई थी। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, विस्फोट मामले की चल रही जांच के सिलसिले में पूर्व मेदिनीपुर का दौरा करने वाली एनआईए टीम पर शनिवार को हमला हुआ।

सूत्रों ने कहा कि जिस वाहन में एनआईए अधिकारी यात्रा कर रहे थे, उसमें कथित तौर पर उस समय तोड़फोड़ की गई जब मामले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

कथित घटना के एक वीडियो में स्थानीय लोगों को कथित तौर पर एक वाहन के आसपास इकट्ठा होते देखा गया, जो एनआईए टीम को संदिग्ध को अपने साथ ले जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों ने वाहन पर पथराव भी किया।

गौरतलब है कि 5 जनवरी को राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में ईडी टीम पर इसी तरह का हमला किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।