विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Tue, 21 Nov 2023 11:09 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मंगलवार (21 नवंबर) की सुबह आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भीषण आग लगी (फोटो एक्स)
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भीषण आग लगी (फोटो एक्स)

HighLights

  1. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटीं

पीटीआई, हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मंगलवार (21 नवंबर) की सुबह आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक हावड़ा के घुसुरी में एक प्लास्टिक गोदाम में आग लगी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

पीटीआई ने घटना की वीडियो भी जारी की है, जिसमें उठते हुए धुएं के गुबार को साफ तौर पर देखा जा सकता है। वहीं, घटनास्थल के आसपास कई रिहायशी घर भी दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, आग कैसे लगी अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें: Kolkata: ‘भाई दूज’ के मौके पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे टीएमसी के पूर्व नेता सोवन चटर्जी, पार्टी में फिर होना चाहते हैं शामिल