बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा UCC विधेयक, योगी मॉडल से गुंडागर्दी पर लगाम लगाने की तैयारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक सहित पांच महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी।

बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा समान नागरिक संहिता विधेयक(फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। उत्तराखंड, गुजरात व असम के बाद बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में कई अहम विधेयक पेश करने जा रही है। इनमें सबसे चर्चित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक है, जिसे भाजपा सरकार पेश कर सकती है।
यूसीसी के साथ विशेष सत्र में चार और विधेयक भी पेश किए जाएंगे, जिसमें अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों की जब्ती और नीलामी से संबंधित बिल भी शामिल होगा।
कई अन्य बिल पर हो सकती है चर्चा
इसके अलावा राज्य सरकार पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा और असामाजिक गतिविधि नियंत्रण विधेयक, 2026 भी पेश करेगी, जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉडल की तर्ज पर तैयार किया गया है।
मालूम हो कि भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने के छह महीने के भीतर राज्य में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा, और अब सरकार उसी संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।
समय-सीमा से पहले पेश होगी यूसीसी विधेयक
पार्टी द्वारा चुनावी संकल्प पत्र में बताई गई छह महीने की समय-सीमा से काफी पहले ही सरकार यूसीसी विधेयक लाने जा रही है।
इस कानून के जरिए संगठित अपराध, अवैध खनन, हथियार और ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों पर सख्ती की जाएगी।
प्रस्तावित कानून में किसी व्यक्ति को जन सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए एक वर्ष तक हिरासत में रखने और अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रविधान भी रखा गया है।
यह भी पढ़ें- सोमवार को बंगाल विधानसभा में आ सकता है UCC बिल, सीएम शुभेंदु अधिकारी का एलान
यह भी पढ़ें- बंगाल विधानसभा में बड़ा फेरबदल, कार्य मंत्रणा समिति से ममता गुट बाहर; ऋतब्रत खेमे का बढ़ा दबदबा
