Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    West Bengal Election:अंतरराष्ट्रीय हुआ बंगाल विस चुनाव, 90 देशों के लोगों ने देखा मतदान का सीधा प्रसारण

    By Vijay KumarEdited By:
    Updated: Wed, 14 Apr 2021 06:24 PM (IST)

    बंगाल में चल रहा हाई वोल्टेज विधानसभा चुनाव अंतरराष्ट्रीय हो गया है। 90 देशों के लोगों ने चौथे चरण के मतदान का सीधा प्रसारण देखा। इसमें मुख्य रूप से अ ...और पढ़ें

    Hero Image
    90 देशों के चुनाव नियामकों को मतदान प्रक्रिया के लाइव फीड का लिंक भेजा गया

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में चल रहा हाई वोल्टेज विधानसभा चुनाव अंतरराष्ट्रीय हो गया है। 90 देशों के लोगों ने चौथे चरण के मतदान का सीधा प्रसारण देखा। इसमें मुख्य रूप से अरब, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के नागरिक शामिल थे। इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम के तहत इसकी व्यवस्था की गई थी और 90 देशों के चुनाव नियामकों को मतदान प्रक्रिया के लाइव फीड का लिंक भेजा गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतदान प्रक्रिया दिखाने के लिए दक्षिण 24 परगना जिले के सतगछिया विधानसभा केंद्र के विद्यानगर गल्र्स हाई स्कूल के 102 नंबर बूथ का चयन किया गया था। इस बूथ को महिलाओं द्वारा संचालित किया गया था। सतगछिया सीट पर चौथे चरण के तहत गत छह अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी को विदेशों में सीधे प्रसारण के लिए एक बूथ का चयन करने को कहा था, जिसपर इसे चुनाव गया था। शाम के समय जब इस बूथ पर मतदान का दबाव कम हुआ तो उस वक्त यहां मतदान प्रक्रिया के 30 मिनट के लाइव फीड का 90 देशों में प्रसारण किया गया।

    इस बूथ को ग्रामीण बांग्ला की तर्ज पर सजाया गया था। बूथ के अंदर का वीडियो फुटेज हालांकि नहीं दिखाया गया। कोरोना को लेकर बूथ में क्या-क्या व्यवस्था की गई थी और मतदान करने के बाद लोगों ने क्या कहा, ये सब दिखाया गया। जानकारों ने बताया कि विभिन्न देशों के चुनाव नियामक एक-दूसरे के यहां की चुनाव प्रक्रिया के बारे में जाननता चाहते हैं इसलिए इस तरह की व्यवस्था की जाती है। भारत में इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के समय भी ऐसी व्यवस्था की गई थी। बंगाल में पहली बार इस तरह का इंतजाम किया गया था।