Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    West Bengal: कोलकाता में ढही इमारत के मलबे से एक और शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 05:46 PM (IST)

    कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद से लापता एक व्यक्ति का शव दुर्घटना के चार दिन बाद बचावकर्मियों ने मलबे के नीचे से बरामद किया। इसके साथ ही हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अब्दुल रऊफ निजामी उर्फ शेरू के रूप में हुई है।

    Hero Image
    लिस ने बताया कि इमारत का निर्माण दिसंबर 2022 से चल रहा था, जिसमें 16 अपार्टमेंट शामिल थे।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद से लापता एक व्यक्ति का शव दुर्घटना के चार दिन बाद बचावकर्मियों ने मलबे के नीचे से बरामद किया। इसके साथ ही हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अब्दुल रऊफ निजामी उर्फ शेरू के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब्दुल मामले में गिरफ्तार प्रवर्तक के दोस्त थे, जो इमारत निर्माण परियोजना की देखरेख करते थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शेरू का शव कल आधी रात के आसपास मलबे के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, इमारत गिरने के तुरंत बाद शेरू ने मलबे के नीचे से अपने दोस्तों को फोन किया था और बचाव की गुहार लगाई थी। पुलिस ने बताया कि इमारत का निर्माण दिसंबर 2022 से चल रहा था, जिसमें 16 अपार्टमेंट शामिल थे। पुलिस ने बिल्डर और जिस जमीन पर इमारत बनाई जा रही है उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।