विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ममता की पार्टी में टूट! विधानसभा पहुंचे TMC के 60 विधायक; ऋतब्रत को बनाएंगे नए गुट का नेता

Published: Wed, 03 Jun 2026 11:29 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2026 11:32 AM (IST)

विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह और गुटबाजी तेज हो गई है।

HighLights

  1. तृणमूल कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के बाद गुटबाजी तेज

  2. ऋतब्रत और संदीपन के साथ 40 विधायक विधानसभा पहुंचे

  3. निष्कासित विधायक नए शक्ति केंद्र का चेहरा बन सकते हैं

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष तेज हो गया है। बुधवार को टीएमसी के करीब 60 विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार, ये विधायक पार्टी के भीतर एक अलग शक्ति केंद्र बनाने की कोशिश में हैं।

ये विधायक खुद को वास्तविक तृणमूल बताने की तैयारी में हैं और स्पीकर को एक प्रस्ताव सौंप सकते हैं। इसमें विरोधी दल के नेता, मुख्य सचेतक आदि शामिल हो सकता है।

दो तिहाई विधायकों का समर्थन: ऋतब्रत 

सूत्रों के अनुसार, इस संभावित गुट का चेहरा टीएमसी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय को बनाया जा सकता है। उनका कहना है कि उनके पास दो तिहाई विधायकों का समर्थन है। दो तिहाई संख्या 52 है। विधायकों की बैठक शुरू हो गई है।

विवाद की शुरुआत ऋतब्रत बंद्योपाध्याय और संदीपन साहा की उस शिकायत से हुई, जिसमें विपक्ष के नेता के समर्थन से जुड़े एक प्रस्ताव पर कुछ विधायकों के हस्ताक्षर जाली होने का आरोप लगाया गया।

ममता ने दोनों MLA पर उठाए थे सवाल 

शिकायत के आधार पर विधानसभा सचिवालय ने मामला दर्ज कराया, जिसकी जांच सीआईडी कर रही है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा दोनों विधायकों की भूमिका पर सवाल उठाने और उनके नाम सामने आने के कुछ ही समय बाद तृणमूल ने ऋतब्रत और संदीपन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया।

यह भी पढ़ें- क्या ममता बनर्जी की अपनी पार्टी पर कमजोर हो रही पकड़; 'फर्जी हस्ताक्षर' विवाद से तृणमूल कांग्रेस में भारी उथल-पुथल

यह भी पढ़ें- तृणमूल में बगावत की नई लहर: अभिषेक नहीं, सीधे ममता पर साधा निशाना; कोलकाता नगर निगम में हड़कंप