Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुंदरवन के संरक्षित मैंग्रोव पेड़ों को काटकर नष्ट कर रही तृणमूल: भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी

    By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Mon, 09 Jan 2023 05:46 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वो मछली पालन के लिए तालाब बना रही है और इसके लिए वो सुंदरबन के मैंग्रोव पेडों को क ...और पढ़ें

    Hero Image
    पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने टीएणसी पर लगाया आरोप।

    कोलकाता, ऑनलाइन डेस्क। भाजपा के विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को एक वीडियो जारी कर उन्होंने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सुंदरवन के संरक्षित पेड़ों को काटकर जमीन दखल कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में दावा किया है कि मछली पालन के लिए तालाब खोदा जा रहा है जिसके कारण पेड़ों की कटाई की जा रही है। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    600 एकड़ के पेड़ होंगे नष्ट

    24 सेकंड का वीडियो शेयर कर भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने यह दावा किया है कि मैंग्रोव के पेड़ न केवल सुंदरवन के पर्यावरण की सुरक्षा करते हैं बल्कि चक्रवात से भी बचाव में भी बेहद मददगार हैं। अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस 600 एकड़ के मैंग्रोव के पेड़ों को नष्ट कर रही है। अपने इस ट्वीट में सुवेंदु ने पर्यावरण मंत्रालय और बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को भी टैग किया है।

    आठ लोगों पर लगाया आरोप

    सुवेंदु अधिकारी ने अपने ट्वीट में आठ लोगों पर आरोप लगाया था। विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि मैंग्रोव को नष्ट करने में अब्दुल मन्नान गाजी, नूर इलाही गाजी, जिला परिषद सदस्य अबेदा परवीन, बसंती पंचायत प्रधान पुतुल मंडल के पति श्रीदाम मंडल, रफीकुल इस्लाम लस्कर, सहाबुद्दीन गायेन, यासीन घरामी और जाकिर हुसैन मुल्ला शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि ये सब दक्षिण 24 परगना के बसंती थाने के भरतगढ़ ग्राम पंचायत के आनंदबार गांव में हो रहा है।

    ध्यान देने वाली यह है कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि सुंदरवन में पांच करोड़ मैंग्रोव के पेड़ लगाए जाएंगे। हालांकि, अब तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच विश्वास पैदा करना होगा : नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन

    कोलकाता में आज से शुरू होगी जी20 की इस साल की पहली बैठक, कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल