यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
West Bengal: TMC के दो गुटों में झड़प, 100 से ज्यादा लोगों ने किया हमला; कई राउंड गोलीबारी
तृणमूल नेता व बिधाननगर नगर निगम के चेयरमैन सब्यसाची दत्ता और राजारहाट-न्यूटाउन के तृणमूल विधायक तापस चटर्जी के गुटों के ...और पढ़ें

HighLights
- ईद पर सब्यसाची को आमंत्रित किया गया था
- तापस के गुट ने किया था समर्थकों पर हमला
- आजाद बाबा के घर पर गोलीबारी की
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता के पास राजारहाट में शुक्रवार दोपहर तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान 15-20 राउंड गोलीबारी की गई, जिससे तनाव पैदा हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नारायणपुर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक तृणमूल नेता व बिधाननगर नगर निगम के चेयरमैन सब्यसाची दत्ता और राजारहाट-न्यूटाउन के तृणमूल विधायक तापस चटर्जी के गुटों के बीच गोलीबारी हुई है।
बाइक पर आए थे 100 लोग
आरोप है कि तापस के गुट ने सब्यसाची के समर्थकों पर हमला किया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक टीएमसी कार्यकर्ता आजाद बाबा ने ईद पर सब्यसाची को आमंत्रित किया था। इससे तापस के समर्थक नाराज हो गए और उन्होंने आजाद बाबा के घर पर गोलीबारी की।
आजाद ने कहा कि कम से कम 100 लोग बाइक पर आए और हम लोगों पर हमला कर दिया। बुरी तरह हम लोगों को पीटा गया।
यह भी पढ़ें: TMC के इन तीन सांसदों के खिलाफ एक्शन लेंगी ममता बनर्जी! वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा से रहे थे गैरहाजिर
