विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जा रही 'द बंगाल फाइल्स', निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सरकार पर उठाए सवाल

Published: Sun, 07 Sep 2025 06:06 AM (GMT+05:30)

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की नवीनतम फिल्म द बंगाल फाइल्स शुक्रवार को बंगाल के सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं हुई। उन्होंने ...और पढ़ें

बंगाल के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जा रही 'द बंगाल फाइल्स' (फाइल फोटो)
बंगाल के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जा रही 'द बंगाल फाइल्स' (फाइल फोटो)

HighLights

  1. निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इसके पीछे राजनीतिक दबाव और धमकी का आरोप लगाया
  2. फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' अगस्त, 1946 के कलकत्ता नरंसहार को दर्शाती है

 राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की नवीनतम फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' शुक्रवार को बंगाल के सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं हुई। उन्होंने इसके पीछे राजनीतिक दबाव और धमकी का आरोप लगाया।

हिंदू नरसंहार पर बनी फिल्म

अग्निहोत्री ने एक पोस्ट में कहा कि एक समय था, जब कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने भय-मुक्त बंगाल का सपना देखा था। आज के बंगाल में सरकार ने हिंदू नरसंहार पर बनी अब तक की सबसे साहसिक फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मालूम हो कि फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' अगस्त, 1946 के कलकत्ता नरंसहार को दर्शाती है। अग्निहोत्री ने आगे कहा कि राज्य में मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं ने सत्तारूढ़ पार्टी के राजनीतिक दबाव और धमकियों के कारण फिल्म की प्रदर्शित करने से इनकार कर दिया है।

अभिनेत्री-निर्माता पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखा एक पत्र

अभिनेत्री-निर्माता पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया कि सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म के निर्माताओं से कहा है कि उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और वे सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा के डर से फिल्म प्रदर्शित करने से इनकार कर रहे हैं। मालूम हो कि कोलकाता के एक होटल में 17 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर लांच करने से रोक दिया गया था।