Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'रात में आंदोलन के दौरान शराब पी रही थी लड़की' बंगाल के मंत्री ने दिया बयान तो मचा बवाल; बचाव में क्या बोली TMC?

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 20 Sep 2024 02:08 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के मंत्री स्वप्न देबनाथ ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर एक बयान दिया जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया है कि 8 सितंबर की आधी रात रिक्लेम द नाइट अभियान के दौरान दो लड़कों के साथ एक लड़की शराब पी रही थी। उन्होंने कहा कि मां-बाप को यह ध्यान रखना चाहिए था कि आंदोलन में शामिल उनकी बेटी क्या कर रही है।

    Hero Image
    आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन कर रही लड़कियों पर बंगाल मंत्री ने की विवादित टिप्पणी।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    पीटीआई, कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) मामले में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं को लेकर टीएमसी नेता और राज्य के मंत्री स्वप्न देबनाथ ने एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया कि 'रिक्लेम द नाइट' आंदोलन के दौरान दो लड़कों के साथ एक लड़की शराब पी रही थी। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल लड़कियो के मां-बाप को अपनी बेटियों पर नजर रखनी चाहिए थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    8 सितंबर की रात को शराब पी रही थी लड़की: टीएमसी नेता

    बुधवार को स्वप्न देबनाथ पूर्व बर्धमान जिले में जनता को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि हाल ही में कोलकाता में हुए'रीक्लेम द नाइट' आंदोलन के दौरान एक महिला और दो पुरुषों को एक होटल में बीयर पीते हुए देखा गया था।

    बता दें कि 8 सितंबर की आधी रात को हजारों महिलाओं ने ' रिक्लेम द नाइट ' अभियान के तीसरे संस्करण में हिस्सा लिया। वे पिछले महीने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में कथित रूप से बलात्कार और हत्या की शिकार हुई एक डॉक्टर के लिए न्याय की मांग कर रही थीं। यह प्रदर्शन दुखद घटना के एक महीने पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया।

    आंदोलनकारियों को शराब पीते देखा गया: स्वप्न देबनाथ

    स्वप्न देबनाथ ने कहा,"क्या होता अगर महिला के साथ कुछ अनहोनी हो जाती? उस समय हमारे लोग निगरानी कर रहे थे। लेकिन अगर वे आसपास नहीं होते? माता-पिता के लिए मेरे शब्द - आपकी बेटी एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गई थी। यह ठीक है। लेकिन बाद में उसे शराब पीते देखा गया। हमने आपको (माता-पिता को) उसे घर ले जाने के लिए सूचित किया, हमने पुलिस से भी उसे सुरक्षित रखने के लिए कहा।"

    देबनाथ ने दावा किया कि उन्होंने अपने इलाके के होटल मालिकों से अनुरोध किया है कि वे आधी रात के बाद महिलाओं को शराब न बेचें।

    टीएमसी ने किया मंत्री के बयान से किनारा

    स्वप्न देबनाथ ने कहा कि मां-बाप को भी अपनी बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। स्वप्न देबनाथ के इस बयान से टीएमसी ने किनारा कर लिया है। टीएमसी ने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी व्यक्ति के व्यवहार को निर्देशित नहीं कर सकती। हम नैतिक पुलिसिंग में शामिल नहीं हैं।"