विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा में मिला दोस्त, उपचुनाव में हमें दिया वोट', रेजीनगर-नंदीग्राम के रुझानों पर बोले सीएम शुभेंदु

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:09 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि अल्पसंख्यक समुदाय ने उपचुनावों में भाजपा को वोट दिया है, जिसमें रेजीनगर में 60% और नंदीग्राम में 80% मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन मिला।

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी(फाइल फोटो)

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को दावा किया कि अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा में अपना दोस्त मिल गया है और उसने उपचुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान किया है।

उन्होंने दावा किया कि रेजीनगर में लगभग 60 प्रतिशत और नंदीग्राम में 80 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा को वोट दिया। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के अल्पसंख्यक मतदाताओं की राजनीतिक सोच में बदलाव का संकेत बताया।

राज्य सचिवालय नवान्न में पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान किया, क्योंकि वे सरकार के साथ खड़े होना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि रेजीनगर जैसी मुस्लिम बहुल सीट पर भाजपा की बढ़त अल्पसंख्यक मतदाताओं के समर्थन के बिना संभव नहीं थी। उनके अनुसार, समुदाय के लोगों को अब समझ आ गया है कि पिछली सरकार ने उन्हें गुमराह किया।

अगले चुनाव में 60 प्रतिशत से अधिक वोट मिलने का दावा

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दोनों उपचुनावों में भाजपा को लगभग 46 प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले चुनाव में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़कर 60 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उपचुनाव के परिणाम उनकी पहले की भविष्यवाणी के अनुरूप रहे हैं।

शुभेंदु ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद बंगाल में शांतिपूर्ण माहौल बना है। उन्होंने पिछले चुनावों में हुई हिंसा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इस बार दोनों सीटों पर उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

यह भी पढ़ें- Bypoll Results Live Updates: उपचुनावों में सत्ताधारी पार्टियों की लहर, बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP आगे; तमिलनाडु में TVK ने बनाई बढ़त

यह भी पढ़ें- बंगाल-झारखंड से दिल्ली जाने वाली 2 राजधानी एक्सप्रेस अचानक रद, हजारों यात्रियों की बढ़ी परेशानी