Bypoll Results Live Updates: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ जीतीं, धारापुरम से TVK की सत्याभामा विजयी
Bypoll 2026 Result Live Updates: देश के तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।

तीन राज्यों की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी
Bypoll Results Live Updates: देश के तीन राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों तथा असम में हुए लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर मतगणना हो रही है। पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी मतगणना चल रही है।
