विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: राशन लेने को लेकर विवाद में दो गुटों में पथराव, संघर्ष, 12 घायल

By Priti JhaEdited By:
Published: Thu, 19 May 2022 11:12 AM (IST)

दुआरे राशन के तहत घर-घर ना जाकर राशन दुकान पर ही लोगों को राशन लेने के लिए कहे जाने पर ...और पढ़ें

राशन लेने को लेकर विवाद में दो गुटों में पथराव, संघर्ष, 12 घायल
राशन लेने को लेकर विवाद में दो गुटों में पथराव, संघर्ष, 12 घायल

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बारासात अंचल के देगंगा थाना अंतर्गत बेड़ाचांपा उत्तर चांदपाड़ा इलाके में राशन दुकान के सामने अपने लोगों को प्राथमिकता देकर पहले राशन देने की हुज्जत में दो पक्षों में संघर्ष छिड़ गया। आरोप है कि इसमें दोनों पक्षों में जमकर पथराव व मारपीट हुई जिसमें कुल 12 लोग घायल हो गये। इलाके में फैले तनाव को देखते हुए देगंगा थाने की पुलिस ने वहां पहुंचकर कार्रवाई की और घायलों को विश्वनाथपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां 7 की अवस्था गंभीर देख उन्हें कोलकाता के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक जमीन को लेकर पंचायत समिति सदस्य अब्दुल हाकीम मोल्ला व ब्लॉक अध्यक्ष कामारुजम्मान के समर्थकों में पहले से ही तनातनी है। इस बीच बारिश के कारण दुआरे राशन के तहत घर-घर ना जाकर राशन दुकान पर ही लोगों को राशन लेने के लिए कहे जाने पर वहां लोग लाइन में लगे थे। आरोप है कि अपने लोगों को जल्द राशन देने को लेकर उक्त दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ फिर मामला हिंसात्मक संघर्ष में बदल गया। देगंगा थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवायी गयी है।

पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्तों को पकड़ा

बड़ाबाजार इलाके में डकैती करने से एकत्रित हुए 5 डकैतों को कोलकाता पुलिस के एआरएस अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। घटना हेस्टिंग्स थानांतर्गत हेस्टिंग्स मोड़ की है। अभियुक्तों के नाम सद्दाम हुसैन, शेख समीर, मो.फ़ैयाज़, मो.फहीम और एजाजुद्दीन है। अभियुक्तों के पास से दो सिंगल शटर, एक चॉपर, एक कार सहित अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार एआरएस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ा बाजार इलाके में डकैती के इरादे से हेस्टिंग्स में एकत्रित हुए हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्तों को पकड़ा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।