Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sourav Ganguly Health Update: दूसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी, दिल की धमनियों में लगाए गए दो और स्टेंट

    बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली की गुरुवार को 26 दिनों के अंतराल में दूसरी बार एंजियोप्लास्टी हुई। जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी व अश्विन मेहता की मौजूदगी में सौरव के पारिवारिक चिकित्सक डॉ. आफताब खान ने इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

    By PRITI JHAEdited By: Updated: Thu, 28 Jan 2021 06:18 PM (IST)
    Hero Image
    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व मौजूदा बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली की गुरुवार को 26 दिनों के अंतराल में दूसरी बार एंजियोप्लास्टी हुई। जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी व अश्विन मेहता की मौजूदगी में सौरव के पारिवारिक चिकित्सक डॉ. आफताब खान ने इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया। एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें गहन चिकित्सकीय निरीक्षण में रखा गया है। एंजियोप्लास्टी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सौरव को देखने अस्पताल पहुंचीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरव से उनकी बातचीत हुई है। वे ठीक हैं। वे उन्हें भविष्य के लिए शुभेच्छा देती हूं। इससे पहले सुबह वरिष्ठ माकपा नेता व बंगाल के पूर्व शहरी विकास मंत्री अशोक भट्टाचार्य भी सौरव को देखने अस्पताल पहुंचे थे। अपोलो अस्पताल सूत्रों ने बताया कि सुबह सौरव का एंजियोग्राम किया गया। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया गया। 

    गौरतलब है कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव की पहली एंजियोप्लास्टी गत दो जनवरी को दिल का हल्का दौरा पडऩे के बाद हुई थी। उनके दिल की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था। उस वक्त एंजियोप्लास्टी कर एक स्टेंट लगाया गया था। बाकी दो धमनियों में कुछ समय बाद स्टेंट लगाने का डॉक्टरों ने निर्णय लिया था। गत सात जनवरी को सौरव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और घर पर ही आराम करने की सलाह दी गई थी। सौरव तब से घर पर ही थे।

    पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम व बुधवार सुबह सौरव ने फिर सीने में हल्के दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने डॉ. आफताब खान से परामर्श किया। डॉ. खान की सलाह पर सौरव बुधवार को अपोलो अस्पताल आकर भर्ती हो गए थे। सौरव को बेहला स्थित उनके घर से अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर तैयार किया गया था।