Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Corona in Bengal: गायक अरिजीत सिंह की मां का कोलकाता में निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

    By Priti JhaEdited By:
    Updated: Thu, 20 May 2021 03:46 PM (IST)

    गायक की मां की हालत अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद से ही काफी नाजुक बनी हुई थी उनके इलाज के लिए ए - ब्‍लड ग्रुप डोनर्स की जरूरत भी थी मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां का गुरुवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

    Hero Image
    मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां का अस्पताल में निधन।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोरोना वायरस की महामारी में बहुत से लोगों ने अपनों को खो दिया है। इनमें देश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। बॉलीवुड के भी बहुत से सितारे हैं जो कोरोना वायरस में अपनी और अपनों की जान गवां चुके हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड के गलियारे से बुरी खबर सामने आई हैं। मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां का गुरुवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से अपनी जिंदगी की जंग हार गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता के आमरी ढाकुरिया अस्‍पताल के प्रवक्ता ने बताया कि अरिजीत सिंह की मां ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे आखिरी सांस ली। उनकी मां बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद से उनका इलाज में चल रहा था। गायक की मां की हालत अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद से ही काफी नाजुक बनी हुई थी। उनके इलाज के लिए ए - ब्‍लड ग्रुप डोनर्स की जरूरत भी थी।

    यह भी स्‍पष्‍ट किया गया था कि ब्‍लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए। इस बात की जानकारी 'दिल बेचारा' और 'पाताल लोक' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने इंटरनेट मीडिया पर दी थी। अपनी मां को लेकर खुद अरिजीत सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था। उन्होंने मदद करने वाले लोगों को शुक्रिया करने के साथ-साथ एक खास मैसेज भी दिया था।