Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Santiniketan: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ शांतिनिकेतन, PM मोदी बोले- भारतीयों के लिए गर्व का क्षण

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 11:04 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। शांतिनिकेतन में ही कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती की स्थापना की थी। यूनेस्को ने रविवार को इंटरनेट मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। पीएम ने कहा कि शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जाना पूरे देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

    Hero Image
    Santiniketan: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ शांतिनिकेतन (फोटो UNESCO)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन (Santiniketan) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची (UNESCO World Heritage List) में शामिल किया गया है। शांतिनिकेतन में ही कवि रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) ने एक सदी पहले विश्वभारती की स्थापना की थी। यूनेस्को ने रविवार को इंटरनेट मीडिया 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में यह घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ शांतिनिकेतन

    यूनेस्को ने कहा कि यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शांतिनिकेतन शामिल। भारत को बधाई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जाना पूरे देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

    भारतीयों के लिए गर्व का क्षण- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण। खुशी है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के नजरिए और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है।'

    यह भी पढ़ें- YashoBhoomi: भव्यता और विरासत का प्रतीक 'यशोभूमि', PM मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित; साझा कीं रोचक तस्वीरें

    ममता बनर्जी बोलीं- देश के लिए गर्व का विषय

    वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुशी जताते हुए कहा है कि शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जाना गर्व का विषय है।

    भारत लंबे समय से कर रहा था प्रयास

    बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित इस सांस्कृतिक स्थल को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए भारत लंबे समय से प्रयास कर रहा था। कुछ महीने पहले, अंतरराष्ट्रीय परामर्श संस्था 'इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स' (इकोमोस) द्वारा इस ऐतिहासिक स्थल को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की सिफारिश की गई थी।

    यह भी पढ़ें- दूरसंचार कंपनियों-ओटीटी का विवाद सुलझाने के लिए सक्रिय हुई सरकार, 6G आवंटन से पहले हो जाएगा अंतिम फैसला