विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tapas Roy: लोकसभा चुनाव से पहले ममता को एक और झटका, संदेशखलीकांड के विरोध में ये कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा

Published: Mon, 04 Mar 2024 02:05 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2024 02:17 PM (IST)

भ्रष्टाचार और संदेशखलीकांड को लेकर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस राय ने विधायक और पार्टी के सभी पदों से ...और पढ़ें

Tapas Roy: लोकसभा चुनाव से पहले ममता को एक और झटका
Tapas Roy: लोकसभा चुनाव से पहले ममता को एक और झटका

पीटीआई, कोलकाता। भ्रष्टाचार और संदेशखलीकांड को लेकर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस राय ने विधायक और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बीते कुछ समय पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए थे। 

संदेशखाली मुद्दे को लेकर थे नाराज

वरिष्ठ टीएमसी विधायक तापस रॉय ने सोमवार को पार्टी की कार्यप्रणाली और संदेशखाली मुद्दे से निपटने के तरीके पर नाराजगी व्यक्त की और लोकसभा चुनाव से पहले संगठन छोड़ने के संकेत दे दिए थे।

विधानसभा में टीएमसी के उप मुख्य सचेतक रॉय ने जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके आवास पर छापेमारी के दौरान कथित तौर पर उनके साथ नहीं खड़े होने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की।

मैं पार्टी के कामकाज के तरीके ने निराश हूं- रॉय

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं पार्टी के कामकाज के तरीके से वास्तव में निराश हूं। मैं पार्टी और सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के इतने सारे आरोपों से तंग आ चुका हूं। दूसरे, संदेशखाली मुद्दे को जिस तरह से संभाला गया, मैं उसका समर्थन नहीं करता।

वरिष्ठ टीएमसी नेता कुणाल घोष और ब्रत्य बसु ने उन्हें मनाने की कोशिश में आज सुबह रॉय से उनके आवास पर मुलाकात की।

रॉय का उत्तरी कोलकाता से टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा, मैं पिछले 25 साल से पार्टी का वफादार सिपाही रहा हूं। लेकिन मुझे मेरा हक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- SC ने किसानों के समर्थन में दाखिल PIL किया खारिज, वकीलों पर दिखाई सख्ती; कहा- पब्लिसिटी स्टंट से...

यह भी पढ़ें- 'मैं हूं मोदी का परिवार...', परिवारवाद के खिलाफ PM ने दिया नया नारा; लालू के बयान पर किया पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।