गोवा में सफलता दिलाने वाले सतीश ढोंड बने बंगाल भाजपा के संयुक्त महासिचव संगठन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर गोवा में सफलता दिलाने वाले अपने कद्दावर नेता सतीश ढोंड को अब बंगाल भाजपा में संयुक्त महासचिव(संगठन) नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें आसनसोल संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।महासचिव (संगठन) अभिताभ चक्रवर्ती के साथ काम करेंगे।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल में भाजपा (Bengal BJP) के संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कोशिशें हो रही हैं। केंद्रीय मंत्रियों को बंगाल की हर लोकसभा सीटों को दायित्व दिया गया है। इसी क्रम में अभी कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) तीन दिनों तक हावड़ा में रही थी। वहीं दूसरी ओर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने के लिए एक और फैसला लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के निर्देश पर गोवा में सफलता दिलाने वाले अपने कद्दावर नेता सतीश ढोंड (Satish Dhondh) को अब बंगाल भाजपा में संयुक्त महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें आसनसोल संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। वह बंगाल भाजपा के महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती के साथ संगठन का कार्य देखेंगे। सुकांत मजूमदार प्रदेश के अध्यक्ष हैं और सुवेंदु अधिकारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।
गौरतलब है कि सतीश ढोंड गोवा में भाजपा महासचिव थे। गोवा चुनाव में भाजपा की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। इसीलिए उनकी संगठन के कार्य में दक्षता का इस्तेमाल करना चाहती है।
सतीश ढोंड को साथ में आसनसोल की जिम्मेदारी की वजह यह है कि दो बार उक्त से केंद्र से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हो चुके हैं और अभी कुछ माह पहले ही हुए उपचुनाव में यह सीट तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न शर्मा ने भाजपा से छीन ली है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने दिलीप घोष को अध्यक्ष पद से हटाकर सुकांत मजूमदार को अध्यक्ष बनाया था. इसके पहले सुब्रत चट्टोपाध्याय जब बंगाल भाजपा की राज्य समिति के संगठन महासचिव थे, तब अमिताभ चक्रवर्ती ने भी उनके सहायक के रूप में कार्य किया था। उस समय पार्टी के प्रदेश कमेटी अध्यक्ष दिलीप घोष थे, लेकिन बाद में सुब्रत चट्टोपाध्याय की जगह अमिताभ चक्रवर्ती को राज्य बीजेपी का संगठन महासचिव बनाया गया, लेकिन हाल के दिनों में भाजपा के एक धड़े ने अमिताभ चक्रवर्ती के खिलाफ सवाल उठाया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।