Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली थाने के प्रभारी का तबादला, हिंसा के बाद बंगाल पुलिस पर लगाए गए थे गंभीर आरोप
बंगाल प्रशासन ने संदेशखाली थाने के प्रभारी बिश्वजीत सपुई का तबादला कर दिया है। यह कदम बंगाल पुलिस की निष्क्रियता और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग द्वारा संदेशखाली की महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतों के समाधान में असफल रहने पर उठाया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर प्रशासन इसे नियमित तबादला बता रहा है। सपुई को बशीरहाट थाना भेज दिया गया है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल प्रशासन ने संदेशखाली थाने के प्रभारी बिश्वजीत सपुई का तबादला कर दिया है। यह कदम बंगाल पुलिस की निष्क्रियता और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग द्वारा संदेशखाली की महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतों के समाधान में असफल रहने पर उठाया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर, प्रशासन इसे नियमित तबादला बता रहा है।
विश्वजीत सपुई को तीन माह पहले ही संदेशखाली थाने का प्रभारी बनाया गया था। सपुई को बशीरहाट थाना भेज दिया गया है। उनकी जगह गोपाल सरकार को संदेशखाली थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। यौन उत्पीड़न और हिंसा के खिलाफ स्थानीय महिलाओं द्वारा शुरू विरोध प्रदर्शन के बाद से संदेशखाली पुलिस स्टेशन में यह दूसरा महत्वपूर्ण तबादला है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।