विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: साल्टलेक के एक फ्लैट में लगी आग, मां-बेटी अस्पताल में भर्ती; दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:31 AM (IST)

कोलकाता के साल्टलेक स्थित करुणामयी में एक फ्लैट में आग लगने से मां-बेटी की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें दमकलकर्मियों ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

HighLights

  1. कोलकाता के साल्टलेक में फ्लैट में लगी आग।

  2. मां-बेटी को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

  3. मोमबत्ती से आग लगने की आशंका, पांच दमकल ने बुझाई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के साल्टलेक के करुणामयी के आवासन में शुक्रवार की देर रात एक फ्लैट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, इस घटना में कोई झुलसा नहीं, लेकिन आग लगने के बाद फ्लैट में मौजूद मां-बेटी की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, आवासन की एक इमारत के दूसरे तल पर स्थित डी-19/11 नंबर फ्लैट में रात करीब नौ बजे आग लगी। फ्लैट में कृष्णा चक्रवर्ती (50) अपनी बेटी उन्मिलिता चक्रवर्ती (19) के साथ रहती हैं। कृष्णा सरकारी कर्मचारी हैं। प्रारंभिक जांच में मोमबत्ती से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण हाल ही में फ्लैट का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। ऐसे में घर में रोशनी के लिए मोमबत्ती का इस्तेमाल किया जा रहा था।

दमकल सूत्रों के मुताबिक, फ्लैट में कागज समेत कई ज्वलनशील सामान रखे थे। आशंका है कि उन्मिलिता के हाथ से जलती मोमबत्ती गिरने के कारण कागज में आग लग गई।

आग लगने के बाद उन्मिलिता फ्लैट के अंदर फंस गई और जान बचाने के लिए बालकनी में चली गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की सूचना पाकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व विधाननगर के विधायक शारद्वत मुखोपाध्याय भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दमकल ने समय पर कार्रवाई कर दोनों की जान बचाई है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: एंबुलेंस में दो राज्यों के नंबर प्लेट लगाकर शराब तस्करी, बिहार के दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- बंगाल में चक्रवात 'अकवान' का कहर, 5 जिलों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; फ्लाइट्स और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।