विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरजी कर पीड़िता की मां ने बारुईपुर मुठभेड़ का किया समर्थन, कहा- न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी

Published: Wed, 08 Jul 2026 02:36 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:50 PM (IST)

बारुईपुर में दुष्कर्म व हत्या के आरोपित प्रभास मंडल के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर आरजी कर पीड़िता की मां ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया है।

आरजी कर पीड़िता की मां

आरजी कर पीड़िता की मां

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद पानीहाटी से भाजपा विधायक ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें अपनी बेटी के मामले में भी न्याय मिलने की उम्मीद पहले से अधिक मजबूत हुई है।

भाजपा विधायक ने पत्रकारों से कहा कि यदि पुलिस के दावे के अनुसार, आरोपित ने घटनास्थल पर क्राइम रिकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिसकर्मियों का हथियार छीनकर उन पर गोली चलाने व भागने की कोशिश की, तो ऐसी स्थिति में की गई कार्रवाई उचित है।

आरजी कर पीड़िता की मां ने मुठभेड़ का समर्थन किया

उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोपित प्रभास मंडल की मां संध्या मंडल के बयान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने अपने बेटे के कृत्य का समर्थन नहीं किया और उसे उसके कर्मों का परिणाम बताया, वह एक साहसिक और विरोध का स्वर है।

इसके लिए उन्होंने संध्या मंडल को धन्यवाद दिया। भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि उन्हें भी न्याय अवश्य मिलेगा और पहले से अधिक शीघ्र मिलेगा।

आरोपित की मां के साहसिक बयान की सराहना की

उल्लेखनीय है कि मुठभेड़ में मारे गए प्रभास मंडल की मां ने मीडिया से कहा था कि बेटे ने जो किया, उसे उसका परिणाम मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बेटे का शव लेने नहीं जाएंगी। वहीं, प्रभास मंडल की पत्नी ने भी स्वीकार किया कि उसके पति ने गलत किया था और उसे उसके कर्मों का परिणाम भुगतना पड़ा।

बताते चलें कि पानीहाटी से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक की प्रशिक्षु डाक्टर बेटी की भी अगस्त, 2024 में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कालेज व अस्पताल में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

यह भी पढ़ें- बारुईपुर मुठभेड़ पर सियासत तेज, तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : ममता बनर्जी की आठ जुलाई की रैली को कलकत्ता हाई कोर्ट की मंजूरी