यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kolkata News: RG कर मेडिकल कॉलेज की एक और छात्रा की मौत, शव का हाल देख उड़ गए लोगों के होश
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक और छात्रा की संदिग्ध हालत में मृत पाई गई। उसका नाम आइवी ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक छात्रा उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी स्थित अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितयों में मृत पाई गई। उसका नाम आइवी प्रसाद था। 20 वर्षीय आइवी एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा थी।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी स्थित ईएसआई अस्पताल क्वार्टर में मृत पाया गया। गुरुवार रात आइवी प्रसाद ईएसआई क्वाटर में अपने रूम में अकेली थी। आइवी के पिता बैंक में काम करते हैं। वो मुंबई में तैनात हैं। उसकी मां सुमित्रा प्रसाद कमरहाटी स्थित ईएसआई अस्पताल में डॉक्टर हैं। घटना वाली रात आइवी की मां घर के दूसरे रूम में थीं।
आत्महत्या की जताई जा रही आशंका
मृतक छात्रा की मां ने बताया कि उन्हें लगा कि उनकी बेटी दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रही है, इसलिए उसे परेशान नहीं किया। हालांकि, काफी देर तक जब वो कमरे से बाहर नहीं निकली तो मां चिंतित हो उठी। फिर आइवी की मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन रूम के अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
आखिरकार उन्होंने अपने पड़ोसी को बुलाकर दरवाजा तोड़ा। कमरे की छत से बेटी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। आशंका है कि छात्रा ने आत्महत्या की है। हालांकि, मौत की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
किसी बिमारी से पीड़ित थी छात्रा
लोगों ने तुरंत छात्रा को ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने आइवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद छात्रा के शव को सुगोर दत्ता कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के मुताबिक, छात्रा किसी बीमारी से पीड़ित थी और वो डिप्रेशन में थी।
